जिलाः अरगड्डा (रामगढ़) रिपोर्ट तपन बनर्जी
कोयलांचल अरगड्डा- सिरका समेत आस-पास बीते बुधवार देर संध्या लॉकडाउन का उल्लंघन कर क्षेत्र में यू ही घूमने- फिरने और इधर उधर बैठकी लगाने वाले लोगों को पुलिस ने खूब सबक सिखाया। जानकारी के अनुसार पुलिस बल की टुकड़ी पूरे क्षेत्र के गली- मोहल्लों में भी वाहनो द्वारा भ्रमण कर इधर-उधर बाहर बैठे लोगों को समझा, बुझा और डंटों के चटकाने के साथ खूब खातिरदारी की। पुलिस ने सभी बाहर बैठे लोगों और घूमने वाले मनचलों को समझाया कि कोरोना जैसे महामारी जो लगातार देश और राज्य में फैलती जा रही है। जिससे एकमात्र हम सभी सरकार के लोग लांकडाउन का पालन कर विजय पा सकते हैं। इसे हर संभव हालत में नियम फोलो करना जरूरी है। पुलिस ने कहा कि हम सभी आपकी सेवा में लगातार तत्पर हैं। परेशानी होने पर संपर्क करें। इधर पुलिस की कार्रवाई के बाद बेवजह बाहर भटकने वाले और बैठकी लगा हंसी मजाक करने वालों के होश उड़े हुए हैं। गुरुवार सुबह से ही क्षेत्र में अनावश्यक भीड़ नहीं लगी देखी गई।
No comments:
Post a Comment