Friday, 10 April 2020

कालाबाजारी एवं जमाखोरी के खिलाफ प्रशासन लगातार कर रहा छापेमारी

                       जिला रामगढ़ रिपोर्ट केतू सिंह
ऐसा करने वालों के खिलाफ होगा एफआईआर दर्ज कर भेजे जाएंगे जेल

 कोरोनावायरस सेंट्रल से बचाव एवं इसके रोकथाम हेतु पूरे देश को लॉक डाउन किया गया है। इस अवधि के दौरान सभी जिले वासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त संदीप सिंह के निर्देश पर जिले में कई उड़न दस्तों का गठन किया गया है। जिनके द्वारा कालाबाजारी एवं जमाखोरी के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है। गौरतलब हो कि लॉक डाउन की अवधि के दौरान कई जगहों से मूल्य से अधिक दामों पर सामग्रियों की बिक्री तथा जमाखोरी से संबंधित मामलों की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन द्वारा यह फैसला लिया गया है। छापेमारी में जो भी दुकानदार दोषी पाए जा रहें है। उन सभी पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...