Friday, 10 April 2020

प्रवासी श्रमिकों को मानसिक तनाव हेतु मनोचिकित्सक द्वारा परामर्श/ काउंसलिंग के लिए शुरू की गई हेल्पलाइन

                      जिला रामगढ़ रिपोर्ट केतू सिंह

 कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव एवं इसके रोकथाम हेतु पूरे देश को लॉक डाउन किया गया है। जिला प्रशासन,रामगढ़ द्वारा इस मुश्किल घड़ी में कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने एवं जिले की स्थिति सामान्य बनाए रखने हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रशासन द्वारा रामगढ़ जिला अंतर्गत सभी शेल्टर होम में रह रहे प्रवासी श्रमिकों को मानसिक तनाव हेतु मनोचिकित्सक द्वारा परामर्श/ काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन शुरू की गई है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति मानसिक तनाव हेतु मनोचिकित्सक द्वारा परामर्श/काउंसलिंग के लिए दूरभाष संख्या 80512 23554 पर प्रतिदन पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...