Tuesday, 7 April 2020

असहाय व वंचित को रोगमुक्त रखना हमारी प्राथमिकता सुनीता चौधरी

                     रिपोर्ट: केतू सिंह


वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव  को लेकर समाजसेवी सुनीता चौधरी के कल्याणकारी प्रयासों द्वारा रामगढ़ बाजारटांड स्थित भुइंया टोली व डोम टोली में विनोबा भावे विश्वविद्यालय प्रभारी राजेश कुमार महतो ने असहाय व  वंचित लोगों के बीच मास्क और साबुन वितरण किया। वितरण करते हुए उन्होंने कहा कि  समाजसेवी  सुनीता चौधरी  के स्वस्थ समाज समृद्ध समाज के सपने को साकार करनें को लेकर हम आजसू कार्यकर्ता तत्पर हैं।असहाय व वंचित लोगों को रोगमुक्त रखना आजसू की प्राथमिकता है।समाजसेवी सुनीता चौधरी के निर्देशानुसार समूचे रामगढ विधानसभा क्षेत्र को कोरोना मुक्त रखनें को लेकर मास्क व साबुन का वितरण किया जा रहा है। राजेश कुमार महतो ने उपस्थित लोगों से महामारी से बचाव को लेकर सभी जरुरी निर्देशों का पालन करनें का अनुरोध किया ।इस अवसर पर मुख्य रूप से विभावि उपाध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव अमित दास, रघु सोनी, हीरा मुंडा ,खेमलाल महतो, राहुल कुमार, संतोष कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...