Tuesday, 7 April 2020

बैंक ग्राहको की उमड़ी भीड़, हालात काबू से बाहर

                            रिपोर्ट: केतू सिंह


 बरकाकाना क्षेत्र के बैंकों में मंगलवार को लोगों की भारी भीड़ दिखी। अधिकांश लोग बिना मास्क के दिखे और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो सका‌। जन धन खाते में पांच सौ रूपये आने के बाद बरकाकाना सहित सुदूरवर्ती क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या बैंक पहुंच गए। वहीं सोमवार को महावीर जयंती की छुट्टी के कारण मंगलवार को स्थानीय एसबीआई और बैंक आफ इंडिया में भीड़ अपेक्षाकृत अधिक पहुंच गयी। जिससे बैंकों में अफरातफरी का माहौल रहा‌। कोरोना वायरस से बढ़ते संक्रमण को स्थिति भयावह होती दिख रही है। प्रशासन भी इस अप्रत्याशित भीड़ को लेकर सजग नहीं थी। जिससे आदेशों को दरकिनार कर भीड़ बैंक बंद होने तक जमी रही। ऐसी लापरवाही से लोगों को बड़ा खामियाजा उठाना पड़ सकता है।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...