रिपोर्ट रविकांत
सिरका। अरगडा जीएम ऑफिस चौक मुख्य सड़क पर कतारबद्ध ड्राम रखकर नईसराय- गिद्दी मुख्य सड़क को जाम कर दिया गया। इससे आपातकालीन सेवा में लगे सीसीएल कर्मीयो, ब्लॉक कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मियों, मीडिया के लोगों को तीन दिनो से खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में अरगड्डा जीएम आंफिस के ग्रामीणों ने बताया कि रामगढ़ प्रशासन और पुलिस के द्वारा अरगड्डा जीएम ऑफिस चौक पर पहले से रखें, गिद्दी पुलिस के ड्राम के बगल में अपने 8 से 10 ड्राम रखकर नईसराय- गिद्दी मुख्य सड़क को जाम कर दिया गया। जिसके कारण आवश्यक कार्य से निकले बाइक सवार, चार पहिया वाहन वालों को काफी परेशानी हो रही। यह दृश्य हादसो को भी आमंत्रित कर रहा है। वहीं दूसरी ओर गिद्दी पुलिस और सीसीएल के द्वारा ड्रम रखे स्थल के कुछ ही दूर पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच और लोगों को समझाने का अभियान भी चलाया जा रहा है। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों, सीसीएल कर्मचारियों, कामगारों में काफी चर्चा हो रही है।

ये अच्छी खबर है।
ReplyDelete