Tuesday, 7 April 2020

अरगडा के दाल भात केन्द्र में लोग सोशल डिस्टेंस बनाकर ग्रहण कर रहे भोजन

                                 जिलाः रामगढ़
                               रिपोर्ट:- रविकांत

अरगड्डा के इंदिरा चौक ट्रेकर स्टैंड के समीप मंगलवार को सोशल डिस्टेंस बनाकर लोगों ने भोजन ग्रहण किया। यहां लगभग डेढ़ सौ लोगों को प्रत्येक दिन भोजन कराया जा रहा है। जिसमें अधिकांश मजदूरी, हाजिरी और इससे जुड़े परिवार के लोग शामिल है। इस केंद्र से अरगड्डा में बीते लगभग 14 दिन से फंसे शादी समारोह में शामिल होने आए लोगों को भी भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमें लगभग 70 लोगों का भोजन सभी दिन दाल भात केंद्र के द्वारा दिया जा रहा है। इस संबंध में दुर्गा समिति के अध्यक्ष उर्मिला देवी और समाजसेवी समशुद खान बताते हैं कि दाल भात केंद्र के द्वारा साफ सफाई का ध्यान रखते हुए, लोगों को मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार इस केंद्र से गरीब, गुर्बो और जरूरतमंदों को भोजन की व्यवस्था की जा रही है। जिसमें यहां के कई समाजसेवी अपना हाथ भी बटा रहे हैं। मौके पर जय मां दुर्गा महिला समिति के अध्यक्ष उर्मिला देवी, डोली, अनिता, प्रमिला, कविता, रीना, सावित्री अमर राजू पटेल आदि लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...