Friday, 10 April 2020

अपने घर में मौजूद रुमाल, गमछा, दुपट्टा या किसी साफ कपड़े का टुकड़ा इस्तेमाल कर बनाएं अपना मास्क*

                    जिला रामगढ़ रिपोर्ट केतू सिंह

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव एवं इसके रोकथाम हेतु पूरे देश को लॉक डाउन किया गया है। इसी क्रम में जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, रामगढ़ द्वारा जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र में रह रहे लोगों को कोरोनावायरस संक्रमण से बचने हेतु जागरूक किया जा रहा है। सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा चलाए जा रहे प्रचार वाहन पर लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को नजदीकी दाल भात केंद्रों की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही उन्हें करोना से बचने हेतु अनिवार्य रूप से अपने घरों के अंदर रहने एवं बेहद जरूरी कार्य होने पर बाहर निकलते वक्त अपने चेहरे को ढककर निकलने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान सभी को अपने घरों में मौजूद आम वस्तुएं जैसे गमछा, रुमाल, दुपट्टा आदि का इस्तेमाल कर अपना मास्क स्वयं बनाने के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...