Thursday, 30 April 2020

भाजपा एसटी मोर्चा ने पत्रकार को सोशल मीडिया में बदनाम करने की किया निंदा

                       जिला रामगढ़ रिपोर्ट तपन
    भाजपा एसटी मोर्चा मांडू मंडल अध्यक्ष आकाश करमाली


  • असामाजिक तत्वो के अवैध कार्यो की जांच कर हो कारवाई-आकाश


सिरका। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा माण्डू मंडल अध्यक्ष युवा नेतृत्वकर्ता आकाश करमाली ने गुरुवार को प्रेस बयान दिया है। कहा कि कोयलांचल सिरका- अरगड्डा क्षेत्र के दैनिक भास्कर के पत्रकार कलम के सिपाही रविकांत बनर्जी  के द्वारा बीते 26 अप्रैल को गरीब प्लास्टिक चुनने वाले दंपति के खबर प्रकाशन के बाद इनकी आवाज को दबाने के लिए यहां के कुछ असामाजिक तत्व साजिश करते हुए सोशल मीडिया में बदनाम, अभद्र बाते और इन्हें धमकी देकर इस प्रकार के समाचार को नहीं लिखने को कह रहें हैं। इस घटना की पुरजोर तरीके से घटना की निंदा और विरोध करते हैं। एक ऐसे पत्रकार जो अपने क्षेत्र के जनसमस्याओ को हमेशा उजागर करने कि कोशिश करते हैं। ऐसे भले पत्रकार को कैसे दोषी ठहराया जा सकता है। इन सभी असामाजिक तत्वों के अवैध कार्यो के खिलाफ जांच कर इन सभी पर कार्रवाई होनी चाहिए। कहां कि कोरोना महामारी के इस विपत्ति में देश के लिए और समाज के लिए अपनी सच्ची सेवा प्रथम कतार में खड़े मीडिया कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिसकर्मी, प्रशासन, सफाई कर्मी पूरी सच्ची भावना के साथ निभा रहे है। इनका सम्मान हम लोगों की नजर में बढ़ गया है। जिसका मूल कारण इस वैश्विक महामारी में भी अपने आप की परवाह ना करते हुए। हम लोगों के लिए रात दिन काम कर रहे हैं। लोगों को हर जरूरी सेवा मुहैया करा रहे हैं। सुरक्षा के मापदंडों के बारे में भी लगातार प्रेरित कर रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति उचित सलाह लोगों तक घर-घर घूमकर पहुंचा रहे हैं। पूरे क्षेत्र के गली- मोहल्लों, कॉलोनियों की प्रतिदिन सफाई कर अपना दायित्व का निर्वाहन कर रहे हैं। वही मीडिया कर्मी देश और राज्य के पल पल के हालातों के बारे में जोखिम उठाते हुए रिपोर्टिंग कर रहे हैं। जिससे कि देश के लोग कोरोना के विषय में सकारात्मक अप टू डेट पा सकें और लोगों के बीच एक नई ऊर्जा का संचार हो सके। लोगों तक स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने में मीडिया का भी बहुत बड़ा रोल है। जिसे इस दुख की घड़ी में अपने कार्य के लिए जाना जा रहा है। जबकि दूसरी ओर अरगड्डा क्षेत्र में गरीब असहाय के आवाज को अपने कलम से लेखन करने वाले पत्रकारो को अफवाह बता, फैसबुक पर मैसेज फैला कर बदनाम करने की साजिश की जा रही है। जिसका मुख्य कारण इनकी बढ़ती लोकप्रियता और निस्वार्थ भाव से समाजसेवा करना है। इनके लेखन से लगातार अरगड्डा-सिरका, ग्रामीण क्षेत्र टोंगी, पडरिया, चपरी, कंजगी, बुमरी, ठाकुर गोड़ा, मुंडा गोड़ा, बुढ़ारीबागी, हेसला बेदिया टोला, करमाली टोला, मनुवां, फुलसराय के ऊपर टोला, नीचे टोला, कैला टोंगरी जैसे कई टोला क्षेत्रों में प्रेरणा की ज्योत जालाए भी है। पत्रकारों द्वारा लोकहित में आदिवासी, हरिजन बहुल क्षेत्रों को सुरक्षित और सतर्क बनाने के लिए लोगों से मिलकर इन्हें इस महामारी से बचाव के विषय में बताया जा रहा है। किसी भी ग्रामीण क्षेत्र में कोई भी परिवार को खाद्य सामग्री की जरूरत पड़ने पर प्रतिनिधियों, अधिकारियों की इसकी सूचना लेखन से देकर उनकी दिक्कतों को दूर करने का भी प्रयास किया जा रहा है। जो काफी सराहनीय है। हम सभी आने वाले समय में अपने गांव को सुरक्षित और स्वच्छ बनाने के लिए मीडिया के रोल को कभी भूल नहीं सकते। अगर वे नहीं होंगे तो छोटे गांव से लेकर टोलो, मोहल्लों तक के दिक्कत और परेशानियों के बारे में राजतंत्र कभी नहीं जान पाएगा। इसलिए इसे लेकर आने वाले दिनों में अपने क्षेत्र के अच्छे पत्रकारों को सम्मानित कर इनके वचनों से हम सभी प्रेरित होंगे। इसे लेकर आगे और भी ग्रामीण स्तर पर रणनीति बनाई जाएगी। जिससे कि जनमानस के आवाज के दम घोटने वालों को ऊपर सकारात्मक और ठोस कार्रवाई हो सके।

आदिवासी समाज ने झोपड़ी के बच्चों, महिलाओं को खिचड़ी परोसा

              जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
अरगड्डा के आदिवासी समाजसेवी दीपक भोजन वितरण करते हुए व अन्य

अरगड्डा के झोपड़ी टोला में गुरुवार को स्थानीय आदिवासी समाज के युवाओं द्वारा दर्जनों बच्चों, महिलाओं के बीच खिचड़ी बना परोसा। अवसर पर समाजसेवी दीपक उराँव ने बताया कि हम लोगों का झोपड़ी टोला में 60 से 70 ऐसे परिवार हैं। जो प्रतिदिन कमाने खाने वाले हैं। वर्तमान स्थिति में इन्हें प्रत्येक दिन खाने को लेकर परेशानी हो रही है। जिसकी पूर्ति के लिए हम लोगों ने खुद से मदद कर जरूरतमंदों को भोजन देने की पहल की है। जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा। मौके पर बेचैन उराँव, दीपक उराँव, अमित करमाली, सूरज, छोटू , विशाल, विकास, महेश समेत कई उपस्थित थे।

जरूरतमंद गरीबों का राशन कार्ड जल्द बने- भुनेश्वर

                  जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन 

भाकपा माले जिला रामगढ़ सचिव भुनेश्वर बेदिया ने गुरुवार को प्रेस बयान जारी कर जरूरतमंद गरीब परिवारों को जल्द से जल्द राशन कार्ड मुहैया कराने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि चुंबा हेट टोला के 10 ऐसे गरीब परिवार हैं। जिनका अभी तक राशन कार्ड नहीं है। साथ ही कई लोगों को राशन सामग्री की भी आवश्यकता है। चुंकी इनकी हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द राहत देने के लिए राशन कार्ड बनवा गरीबों को राहत सामग्री देने की मांग की है।

बुमरी के 83 लोग लॉकटाउन की वजह से बाहर हैं फंसे हुए

                  जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन

मांडू के पंचायत बुमरी के रहने वाले कई बाहर के राज्यो में रोजगार के लिए विभिन्न टोलो, मोहल्लों के लगभग 83 लोग राज्य के बाहर फंसे हुए है। जिनमें चपरी से 13 लोग सिलीगुड़ी, दिल्ली, अहमदाबाद बेंगलुरु, मुंबई में हैं। मुंडागौड़ा टोला के 2 लोग पंजाब, तमिलनाडु में हैं। कंजगी बुढ़ारीबागी के 13 लोग त्रिपुरा, आंध्रप्रदेश, राजस्थान में फंसे हैं।  ठाकुरगोड़ा के 6 लोग चेन्नई, हैदराबाद, मणिपुर, लुधियाना में अटके हुए हैं। बुमरी के 11 लोग रांची, देवघर, गुजरात, टाटा, दुमका में फंसे हुए हैं। कंजगी के 5 लोग बेंगलुरु, हिमाचल प्रदेश में फंसे हैं। बुमरी के जामुनटोला के सबसे अधिक 22 लोग पंजाब, गोवाहाटी, विशाखापट्टनम, हिमाचल प्रदेश में फंसे हुए हैं। हरिजन टोला के 11 लोग उत्तरप्रदेश, गढ़वा, जमशेदपुर और धनबाद में अटके हुए है। इस संबंध में बुमरी के समाजसेवी करण बेदिया ने गुरुवार को बताया कि बुमरी पंचायत के इन सभी टोलों के घरों में  घूम घूम कर सहिया दीदी और समाजसेवियों की मदद से यह सर्वे कर आंकड़ा निकाला गया है। जिसे स्थानीय प्रखंड मांडू को रिपोर्ट सौंपी गई है। इसे लेकर जल्द ही सरकार के द्वारा सकारात्मक पहल होने के आसार हैं। जिसके बाद बुमरी पंचायत के लगभग 83 लोगों को घर वापसी का रास्ता साफ हो पाएगा। वहीं बुमरी से बाहर जाकर फंसे लोगों के परिजन भी इनके सकुशलता के लिए कामना में लगे हुए है।

सुभाष नगर में इनवर्टर बनाने के क्रम में बिजली करंट से एक की मौत, शोक

                  जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन

अरगड्डा सुभाष नगर कॉलोनी में गुरुवार को अहले सुबह लगभग 6:30 बजे बिजली करंट लगने से एक शिक्षक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुभाष मगर अपने घर में इनवर्टर में कुछ खराबी होने के पश्चात शिक्षक डीके झा इसे सुधारने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान बिजली के झटके से वह मूर्छित होकर बेसुध होकर जमीन पर गिर गए। इधर दूसरे कमरे में इनकी पत्नी देवंती सुबह स्नान कर पूजा करने मंदिर जाने वाली थी। हादसे के बाद आनन-फानन में बिजली के झटके से आहत डीके झा को रामगढ़ के हॉप और भानूदास अस्पताल ले जाया गया। जहां के चिकित्सकों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद रामगढ़ पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम रामगढ़ में करवाया। हादसे की जानकारी फैलते ही मृतक के घर पर शिक्षकों और समाजसेवियों का जमावड़ा लग गया। मृतक डीके सिंह अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए है। घटना के बाद से ही इनके पत्नी का रो- रोकर बुरा हाल है। वही इसे लेकर शिक्षकों, समाजसेवियों ने आत्माशांति के लिए शोक प्रकट किया।

Wednesday, 29 April 2020

आदिवासी जनपरिषद ने असामाजिक तत्वों के प्रचार का किया विरोध

                      रिपोर्ट तपन, जिला रामगढ़
          आजप संगठन प्रभारी रामगढ़ शत्रुधन बेदिया


  • गरीबों की आवाज पत्रकारों को बदनाम करने वालों पर हो कारवाई- शत्रुधन 


आदिवासी जनपरिषद के जिला रामगढ़ प्रभारी शत्रुधन बेदिया ने बुधवार को प्रेस बयान जारी किया है। इसमें कहा है कि कोयलांचल सिरका के दैनिक भास्कर के पत्रकार रविकांत जी ने बीते 26 अप्रैल को गरीब, असहाय, प्लास्टिक चुनने वाले दंपत्ति की मदद और समस्या उजागर करने वाली खबर प्रकाशित की थी, जो  सराहानीय है। इस खबर से स्थानीय प्रशासन और बिचौलियों में खलबली मच गई। इससे आहत असामाजिक तत्व इस प्रकार की खबरें को दोबारा नहीं छापने की धमकी पत्रकार को दे रहे हैं। सोशल मीडिया में वीडियो बनाकर रविकांत जी को बदनाम करने का षड्यंत्र कर रहे हैं। जिसका आदिवासी जनपरिषद पुरजोर तरीके से विरोध करता है। साथी ही इस घटना की निंदा करता है। आदिवासी जनपरिषद राज्य सरकार से मांग करता है कि जिन लोगों ने पत्रकारों को बदनाम और धमकाने की कोशिश की है। उन सभी लोगों के ऊपर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। कहां कि सच्चाई बया करने वाली खबर छापने के बाद कुछ लोग अपने ऊपर इसे ले रहे हैं। जो बिल्कुल गलत संदेश देने वाला है। अरगड्डा- सिरका क्षेत्र समेत ग्रामीण क्षेत्रों की गरीब जनता की आवाज और समस्याएं पत्रकार रविकांत जी के द्वारा लगातार समाज के सामने लाया गया है। जिसे कभी जूझलाय नहीं जा सकता है। वह हर तबके को सेवाभाव से मदद करते हैं। जिसके लिए इन्हें कई बार सम्मानित भी किया गया है। जो लोग इन्हें बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। वे खुद अपने- अपने अंदर देखें कि वह कैसे हैं। क्षेत्र की जनता सब जानती है कि रविकांत जी एक ईमानदार छवि वाले निष्पक्ष पत्रकार है। इनके लेखन से समाज जागरूक हो रहा है। हम सभी इनके साथ हैं। इस लॉकडाउन के दौर में भी पत्रकार रविकांत जी क्षेत्र में भ्रमण कर हालात का जायजा ले रहे हैं। जो अतुल्य सेवा देने वाला है। इनके सेवा भाव को हम सभी लोग सलाम करते हैं और इस तरह का गलत संदेश फैलाने वालों को आदिवासी जन परिषद निंदा करती है। इसके साथ ही आह्वान किया कि  करोना की लड़ाई में हम सभी को सुरक्षा का खास ध्यान रखते हुए, अपने गांव और परिवार में स्वच्छता और सावधानी भी रखने की जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्र सिरका- अरगड्डा के समीप गांव टोंगी, पडरिया, चपरी कंजगी, बुमरी, हेसला, मनुवां, फुलसराय के लोगों के बीच क्षेत्र के पत्रकार रविकांत जी के प्रति काफी सम्मान है। इसका कारण है कि वह इन ग्रामीण क्षेत्रों में भी समय दर समय भ्रमण कर लोगों की समस्याओं से अवगत होते रहते हैं। साथ ही लोगों को स्वच्छ वातावरण में रहने की अपील की करते हैं। इनके समाजसेवा के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पत्रकार होने के फायदे और इसका मतलब बखूबी समझ में आने लगा है। कोई भी तंत्र को ठीक- ठाक करने के लिए पत्रकार लोगों की आवाज सबके सामने रखते हैं। जिसके फलस्वरूप हमलोगों को जो भी मदद मिलनी चाहिए। वह काफी हद तक पहुंच पाती है। जागरूकता के कारण अभी के दौर में यहां के ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छे पत्रकार के द्वारा लोग शिक्षित भी होने लगे हैं। जिसका पूरा श्रेय सिरका के पत्रकार रविकांत जी के ऊपर है। इनके कार्य और सेवाभाव के लिए आदिवासी समाज हमेशा ऋणी रहेगा।

बच्चों के बीच समाजसेवी ने चॉकलेट बांटे

               जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन

अरगडा जीएम ऑफिस बुधबाजार भुईयां टोला के समीप बुधवार को समाजसेवी आशीष कांत सिंह के द्वारा बच्चों के बीच चॉकलेट, बिस्किट बांटे गए। अवसर पर समाजसेवी आशीष कांत सिंह ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से बच्चों की बचपन की खुशी नहीं मिल पा रही है। जिसे ध्यान में रखते हुए यह कार्य किया गया। मौके पर बैजनाथ भुईयां, देवकुमार बेदिया आदि उपस्थित थे।

नाली जाम को लेकर ग्रामीणों ने समस्या पत्र नप को भेजा

             जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
       अरगड्डा चाड़ी मोहल्ला में नाली जाम का दृश्य 

नप के अरगडा वार्ड 13 चाड़ी मोहल्ला में नाली अवरोध के कारण नाली जाम समस्या को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने नगर परिषद रामगढ़ को पत्र भेजा है। इसमें ग्रामीणों ने कहा है कि अरगड्डा चाड़ी मोहल्ला में 5 फीट चौड़ा 5 फीट बड़ा नाला बनाया गया है। जिसे किसी के द्वारा पत्थर, मिट्टी डालकर जाम कर दिया गया है। पानी रुकने से गंभीर बीमारियों की बढ़ने का संभावना उत्पन्न हो गई है। इस समस्या से निदान के लिए सहयोग करने की अपील की है। इसकी प्रतिलिपि नप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वार्ड 13 पार्षद को भी दी है। मांग करने वालों में ग्रामीण रंजीत कुमार, इबरार अंसारी, मोहम्मद दिलदार, सोनू अंसारी, गुड्डू अंसारी, आसिफ अंसारी, रफीक, मोहम्मद नौशाद, गुलजार, प्रभु कुमार, शुभम दीप, एच. पासवान आदि शामिल है।

भाकपा माले ने मई दिवस को लेकर जागरूकता अभियान चलाया

                जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
भाकपा माले जागरूकता अभियान में उपस्थित प्रतिनिधि व अन्य 

भाकपा माले के द्वारा बुधवार को पडरिया, कंजगी, चुंबा आदि क्षेत्रों में मई दिवस की तैयारियों और मौजूदा मांग दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसकी अगुवाई भाकपा माले जिला रामगढ़ सचिव भुनेश्वर बेदिया ने की। इस दौरान सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए सभी लोगों को मई दिवस पर अपने- अपने घरों में आयोजित करने पर जोर दिया गया। अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में सभी की सुरक्षा और स्वास्थ्य जांच मुफ्त करवाया जाए। फ्रंटलाइन वर्कर, सफाई कर्मियों पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्वीपेमेंट (पीपीई) उपलब्ध हो, प्रवासी मजदूरों की घर वापसी सुरक्षित हो, सभी असंगठित खेत एवं ग्रामीण मजदूरों को पूरा लांकडाउन ड का वेतन कम से कम अगले 6 महीना तक 10,000 प्रतिमा भत्ता मिले, 8 घंटे कार्य दिवस का अधिकार मिले, ठेका प्रथा रद्द हो, अनियमित मजदूरों की सेवा को नियमित किया जाए आदि बातें कहीं है। मौके पर भाकपा माले नेता भुनेश्वर बेदिया, रामवृक्ष बेदिया, सकलदेव राम, शिवचंद राम, रामशकल रविदास, लाका बेदिया, बालेश्वर घटवार, बबलू भुईयां, मीनी देवी, बबीता देवी, मुन्नी देवी, रीता देवी फूलों देवी, पतौ देवी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tuesday, 28 April 2020

पत्रकारों को बदनाम करने वाले और गरीबों की आवाज दबाने वालो पर हो कारवाई- गंगा

                      जिला रामगढ़ रिपोर्ट तपन
अखिल भारतीय अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति जिला रामगढ़ अध्यक्ष गंगा बेदिया 


अखिल भारतीय अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति समन्वय समिति के जिला रामगढ़ अध्यक्ष गंगा बेदिया ने मंगलवार को प्रेस बयान जारी किया है। इसमें कहा है कि कोयलांचल सिरका के दैनिक भास्कर के पत्रकार रविकांत जी के द्वारा बीते 26 अप्रैल को गरीब प्लास्टिक चुनने वाले दंपत्ति के खबर प्रकाशन के बाद इनकी आवाज को दबाने के लिए यहां के कुछ असामाजिक तत्व साजिश करते हुए सोशल मीडिया में बदनाम और इन्हें धमकी देकर इस प्रकार के समाचार को नहीं लिखने को कह रहे हैं। जिसका हम सभी ग्रामीण आदिवासी समाज पुरजोर तरीके से विरोध करते है। पत्रकार समाज के लिए अहम कड़ी है। जिस पर आघात करना समाज के ऊपर आघात करना साबित हो रहा है। इसे लेकर आगे आंदोलन भी की जाएगी। जिन लोगों ने समाज के पत्रकारों के प्रति गलत संदेश फैला कर भ्रमित करने का काम किया है। इन लोगों के ऊपर देशद्रोह, मानहानि का मुकदमा होना चाहिए। इन्होंने खबर प्रकाशन के बाद गरीब की मदद दिखावा के लिए किया और जबरन गरीब महिला का वीडियो बनाकर सभी पत्रकारो और अखबार के नाम को बदनाम करने के लिए षड्यंत्र किया। इन सभी असामाजिक तत्वो के अवैध कार्यों का जांच कर इन पर कार्रवाई होनी चाहिए। यह लोग समाज के लिए खतरा उत्पन्न कर रहे हैं। केवल गरीबों की मदद के नाम पर ढोंग कर रहे हैं। इन्हें सभी समाज के लोगों को मिलकर सबक भी सिखाने की जरूरत है। इन असामाजिक तत्व के द्वारा काले कारनामे किए जाते हैं। यह लोग जुआ-सट्टा, सीएमपीएफ घोटाला, कालाबाजारी, यौनशोषण जैसे कई गंभीर अपराध दिखावे की आड़ में कर चुंके हैं। जिस पर कानूनी कारवाई भी हुई है। सभी दांगी छवि वाले आए दिन अच्छे लोगों को डरा धमका कर दबाने, वसूली का भी कार्य करते हैं। इनके इतिहास को खंगाला जाए। तो इनके द्वारा बीते वर्षों में कई गलत कार्य किया गया है। जो प्रशासन की नजरों में भी आया था। ऐसे लोग समाज के लिए नहीं अपने स्वार्थ के लिए काम करते हैं। प्रतिदिन अरगड्डा बाजार पर और ग्रुप में जगहो पर भीड़-भाड़ लगाकर जाम टकराते हैं। जो यहां आकर देखा जा सकता है। यह अपने गलत कार्य को छुपाने के लिए 20 से 40 लोगों का नेटवर्क बनाए हुए है। जो इधर- उधर से जुगाड़ को जुटाते हैं और आपस में बंटवारा भी करते हैं। इन सभी की छवि सिरका-अरगड्डा और ग्रामीण क्षेत्रो की जनता जानती है।

जरुरतमंद सभी लोगों को 10 हजार प्रतिमाह गुजारा भत्ता दे सरकार - महेद्र पाठक

                 जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन

 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य परिषद के आवाहन पर मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य के सहायक सचिव महेंद्र पाठक के आवास पर सोशल डिस्टेंशन को पालन करते हुए धरना का कार्यक्रम किया गया। जिसकी अध्यक्षता महेंद्र पाठक ने किया। लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय  कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य महेंद्र पाठक ने कहा कि राज्य के 700000 प्रवासी मजदूर राज्य के बाहर दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं। राज्य के कई छात्र-छात्राएं भी दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं । केंद्र की सरकार राज्य सरकार को वापस लाने के लिए निर्देशित करें और हर संभव सहायता पहुंचाएं । उन्होंने कहा जिस तरह से नोटबंदी और जीएसटी एका एक  कर के देश को तबाही की ओर ले जाया गया उसी तरह से एकाएक लॉक डाउनलोड घोषीत कर आम जनता को तबाह किया जा रहा है ।  बीमारी पूर्व में ही देश के अंदर दस्तक दे चुकी थी । बावजूद दूसरे देशों से आवा गमन के कारण और बीमारी भयंकर रूप लेता गया । इसीलिए एका एक घोषणा करने के कारण देश के 80 से 90% आबादी इस लोक डाउन के कारण तबाही में है। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनहित की योजनाएं सिर्फ घोषणाओं के रूप में टीवी और अखबारों में देखा जा रहा है । 5% लोगों को भी उक्त योजनाओं के लाभ नहीं मिल रहा है । इसीलिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य के सभी जिलों प्रखंडों एवं पंचायतों में धरना प्रदर्शन के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दास मोदी जी को मांग पत्र देकर जनहित की कई मांगों को पूरा करने की मांग की है । कम्युनिस्ट पार्टी ने राज्य के मध्यमवर्गीय परिवार एवं गरीबों को ₹10000 प्रतिमाह गुजारा भत्ता , सभी लोगों को उपयोग की आवश्यक वस्तु घर-घर पहुंचाने ।जाति और धर्म के नाम पर संप्रदाय के रंग देकर बीमारी की लड़ाई को कमजोर करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की भी मांग की है ।.कम्युनिस्ट पार्टी ने मांग की है कि प्रधानमंत्री जी हमेशा अपनी मन की बातें करते हैं ।अब जनहित की बातें माननीय प्रधानमंत्री जी को करनी चाहिए ।  राज्य की हालात दिनों दिन बदतर होता जा रहा है। राज्य  में प्रतिदिन महामारी का रूप और बढ़ता जा रहा है। राज्य की तमाम जनता चिंतित है ।लेकिन केंद्र सरकार मदद पहुंचाने के बजाय भारतीय जनता पार्टी के लोग राजनीति कर रहे हैं। इसीलिए केंद्र सरकार ,राज्य सरकार को हरसंभव मदद करें। राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार से आम जनता का अपेक्षा है कि इस वैश्विक महामारी में बीमारी के जगह भुखमरी के कगार पर लोग न पहुंचे । इसलिए कि हर तरह के सहायतार्थ योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की सरकार काम करें । जिन जन वितरण प्रणाली की दुकान दुकानों से अमिता बरतने की शिकायत मिल रही है ।उन दुकानों पर सरकार अविलंब कार्रवाई करें एवं निगरानी समिति गठित कर जन उपयोगी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में मदद करें। प्रत्येक जिला में कोरोना जाट सेंटर खोला जाये। नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी अनशन के नाम पर राज्य में ड्रामा कर रही है । राज्य सरकार को सहायता करने के बजाए केवल राजनीति कर रही है ।ऐसे वक्त में जब देश के अंदर वैश्विक महामारी से आम जनता परेशान है। उस परिस्थिति में राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में सभी लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने चाहिए । धरना में महेन्द्र पाठक समाजसेवी कयुम खान, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के  नेता  कुलेश्वर में प्रसाद मेहता, श्रवण पाठक, बबलु उराँव ,बिनोद यादव, रत्नेश सिंह ,चिंटू करमाली, अमन पाठक , अमित पाठक आदि कई लोग मौजूद थे ।

Monday, 27 April 2020

पत्रकार को बदनाम करने की साजिश ईरा परिवार बर्दाश्त नहीं करेगा, दुष्प्रचार करने वाले पर हो करवाई

                      जिला रामगढ़ रिपोर्ट तपन


सिरका के पत्रकार सह ईरा के प्रदेश संगठन सचिव रविकांत बनर्जी पर बीते दिन गरीबों की मदद करने वाले खबर प्रकाशन के बाद कुछ लोगों के द्वारा इन्हें बदनाम करने की साजिश सोशल मीडिया में दुष्प्रचार कर की जा रही है। जिसे ईरा पत्रकार संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। यह बातें इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद जहांगीर और प्रदेश उपाध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह ने सोमवार को एक साथ कहीं। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना है, जो लोगों की सेवाभाव से लगातार इस कोरोना महामारी के समय अपनी भूमिका बखूबी निभा रहा है। सिरका के पत्रकार रविकांत बनर्जी हमेशा समाज के लिए कार्य करते आए हैं। इनकी सच्चाई छापने वाली खबर पर इन्हें डराने, धमकाने का भी प्रयास किया जा रहा है। जिसका संगठन लॉकडाउन समाप्त होने के बाद पूरे देश में पुरजोर तरीके से विरोध करेगा। साथ ही मांग करते हुए कहा कि पत्रकार को कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया में बदनाम करने का साजिश नहीं कर सकता है। ऐसे गलत लोगों को इनकी खुद की करनी, चरित्र और बीते हुए कल की छानबीन कर इनके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए। कहां की ईरा परिवार हमेशा से ही राज्य सहित पूरे देश में असहाय, जरूरतमंदों को अपनी सेवा चरणबद्ध तरीके से देते आया है। पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमलों से संगठन इस पर ध्यान रखे हुए हैं और इसे लेकर एक वृहद अभियान चलाने के लिए प्रयासरत है। सभी विभिन्न चैनलों, मैगजीन, अखबारों के पत्रकारों से ईरा अपील करती है कि पत्रकारों के अधिकारों और आवाज को बुलंद करने के लिए संगठन के साथ खड़े हो। जिससे पत्रकारों की आवाज को और भी ठोस तरीके से सरकार के बीच रखा जा सके। उन्होंने कहा कि ईरा पत्रकार संगठन लगातार राज्य के ऐसे पत्रकारों पर भी नजर रखे हुए हैं, जो इसका मुखौटा पहनकर अच्छे और ईमानदार, स्वच्छ, पत्रकारों पर ही आघात पहुंचा रहे हैं। ऐसे लोगों को भी चिन्हित कर इन पर संगठन कार्रवाई के लिए खाका तैयार कर रही है। ईरा के सदस्य इस कोरोना महामारी की विपत्ति में भी अपना दायित्व निर्वाहन करने के लिए समाज के हर दबे, कुचले वर्गों तक पहुंच रहे हैं। इनके संदेशों, समस्याओं, जरूरतों को सरकार तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। साथ ही साथ सरकार के द्वारा लागू लॉकडाउन के विषय में भी लोगों को जानकारी देकर जागरूक कर रहे हैं। जिससे लोग जागरूक होकर करोना महामारी से अपना बचाव कर सकें। ईरा राज्य सहित पूरे देशवासियों से यह अपील करती है कि इस संकट की घड़ी में आप सभी घरों में रहे, स्वस्थ रहे, निरोग रहे और समाज को इस महामारी से बचाने में अपना बहुमूल्य योगदान करें। आवश्यक जरूरत को पूरा करने के लिए भी प्रशासनिक योद्धा लगे हुए हैं। जिनसे आम जनता संपर्क साध अपनी जरूरत पूरी कर सकते हैं। ईरा परिवार ने कोरोना महामारी के इस जंग में शामिल पत्रकारों, स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिसकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों की सेवाभाव का सम्मान करती है। साथ ही पत्रकारों को भी स्वास्थ और जीवन बीमा के लिए सरकार से देने की मांग करती है।आने -वाले दिनों में ईरा इसे लेकर राज्य के मुख्यमंत्री, डीजीपी से मिलकर पत्रकारों की सुरक्षा के लिए मांग करेगा।

कोरोना योद्धाओं के सम्मान में रामगढ़ के नौजवानों द्वारा डॉक्यूमेंट्री वीडियो समर्पित

                जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन

 रामगढ़ के नौजवानों ने यूट्यूब पर रामगढ़ के कोरोना योद्धाओं के समर्पण भाव को दिखाते हुए एक डॉक्यूमेंट्री वीडियो अपलोड किया । इस वीडियो को अपलोड करते हुए मुख्य अतिथि सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रंजन फौजी ने कहा की इस वीडियो में नौजवानों ने यह दर्शाया है कि किस तरह संपूर्ण विश्व कोरोना नामक वैश्विक महामारी से दिन रात जंग लड़ रहा है ।जंग में पहले जो योद्धा सैनिक के रूप में कार्य करते थे। वे आज एक डॉक्टर के रूप में काम कर रहे हैं । यह वीडियो रामगढ़ की जनता को उनके सेवा भाव के लिए समर्पित है । इस वीडियो को बनाने में मुख्य रूप से अमन राजा, कृष्णा कुमार, विशाल जयसवाल, अभिषेक सेनापति, राज सिंह, गौतम, हरिओम बादशाह एवं समाजसेवी राहुल शर्मा , दीपक तिवारी समेत कई नौजवानों का अमूल्य योगदान रहा है।

स्पोर्ट्स एसोसिएशन फॉर द डिसेबल्ड संस्था ने लघु उद्योग भारती के प्रति जताया आभार

                 जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन 

दिव्यांग हितों  की प्रतिबद्ध संस्था स्पोर्ट्स एसोसिएशन फॉर द डिसेबल्ड ने आज  लगातार गारवे दिन दिगवार करमाली टोला में भोजन वितरण किया ।एसोसिएशन के सदस्यों ने स्वयं  भोजन बना इस टोला में रहने वालो की बीच भोजन बांटा। लोगों ने लोकडाउन  का पूर्ण पालन करते हुए भोजन प्राप्त किया । भोजन व्यवस्था  में लगे हुए संस्था के सचिव अतहर अली  कोषाध्यक्ष संदीप करमाली ने इस बाबत बताया आज इस महीना अंत तक का भोजन रामगढ़ जिला की   लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष विजय मेवाड़ एवम सचिव प्रवीण झा के द्वारा प्राप्त हुआ है। सचिव अतहर ने बताया लघु उद्योग भारती ने आश्वासन दिया है। इस विकट परिस्थिति में  करमाली टोला के लिये आगे और भी जरूरत पड़ने पर   पूर्ण सहयोग करेंगे। लघु उद्योग भारती द्वारा  दिए गए सहयोग के प्रति सचिव अतहर अली  कोषाध्यक्ष संदीप करमाली, धनु करमाली, बिनोद करमाली, बाले महतो ने आभार जताते हुए बताया की हम तीन मई तक इस तरह के भोजन की व्यवस्था बनाए रखेंगे। हमे भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस व्यवस्था के माध्यम से प्रतिदिन 100 लोगो से  अधिक को  खाना दिया जा रहा है।इस भोजन प्रबन्ध की व्यवस्था में झमण करमाली , प्रकाश करमाली, सयूम अंसारी, सलमान अंसारी, सुरेश मुंडा, मनोज करमाली, कार्तिक करमाली आदि शामिल हैं।

किसान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दिया धरना

              जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
                           धरना पर बैठे लोग
        
 क्षेत्र बरकाकाना किसान मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हीरा गोप  ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर छावनी परिषद वार्ड संख्या 7 के शिवम नर्सिंग होम में एक दिवसीय धरना दिया। इस संबंध में हीरा गोप ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लॉक डॉन  किए जाने के कारण किसानों की फसल की खरीदी बिक्री नहीं हो पा रही है जिस कारण किसानों के सामने कई तरह की समस्या उत्पन्न हो चुकी हैं इसलिए उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि किसानों की फसल खरीद के लिए न्यूनतम सरकारी मूल्य पर खरीदारी की जाए इसके साथ ही प्राकृतिक आपदा विवाग डाउन से होने वाले किसानों के नुकसान की भरपाई प्रति एकड़ ₹25000 निर्धारित मूल्य कर भुगतान किया जाए उसके साथ है अपने छह बिंदुओं पर उन्होंने कहा कि सरकार से किसान हित में कार्य करने के लिए एक दिवसीय धरना दिया गया है। ताकि किसानों के प्रति सरकार की ध्यान आकृष्ट किया जा सके। मौके पर अमल कुमार, पवन गोप, चंदन गोप, वीरेंद्र पांडे, राजू मिस्त्री, किशन मुंडा, जग्गा साव, सुनील मुंडा, दिलीप साहू सहित कई लोग उपस्थित थे।

सीसीएल द्वारा सिरका और अरगडा मुख्य सड़क को किया गया सैनिटाइज

                 जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
अरगड्डा कांलोनी में सीसीएल ट्रक सैनिटाइजर छिड़काव करता हुआ

सीसीएल सिरका स्थानीय प्रबंधन के द्वारा सोमवार को शनिचर बाजार सिरका, बाल मंडली, अरगड्डा सुभाष नगर, ऑफिसर कॉलोनी आदि क्षेत्रों के मुख्य सड़कों को ट्रक में लगे सैनिटाइजर सिस्टम के द्वारा छिड़काव किया गया। इस दौरान इस कार्य में लगे सीसीएल अधिकारियों और कर्मचारियों ने सावधानी बरतते हुए मुख्य सड़कों को खासतौर पर सैनिटाइज कर स्वच्छ बनाया। मौके पर सीसीएल अधिकारी संजय कुमार, वीके जायसवाल, मोहन सिंह, रामशरण, कृष्णा महतो, शाहनवाज, असलम, रामकुमार, साकिर समेत कई उपस्थित थे।

भूली क्वाटर के आपसी झगड़े के बाद हुआ समझौता

            जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन

भूली क्वाटर सिरका में बीते 22 अप्रैल को खाना लेने में उभरे विवाद के बाद हुए झगड़े का दोनों पक्षों के बीच सुलाह हो गया। इसमें पहले पक्ष महावीर भुइयां और दूसरे पक्ष अशोक मुंडा ने वार्ड पार्षद 17 अनु विश्वकर्मा के समक्ष आपसी सहमति बना और भविष्य में ऐसा नहीं होने पर समझौता कर लिया। मौके पर अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति के जिला रामगढ़ अध्यक्ष दिलीप भुईयां, अमर मुंडा, गरीबा कुमार, सुशीला देवी, सुकरी देवी, राव मुंडा, राजू गोप आदि उपस्थित थे।

हेसला में झामस ने मांग दिवस मना मजदूरों को अधिकार दिलाने की किया मांग

                 जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
        हेसला में झामस कार्यकर्ता मांग दिवस मनाते हुए

हेसला में अखिल भारतीय ग्रामीण  मजदूर सभा (झामस) के द्वारा सोमवार को मनरेगा और ग्रामीण मजदूरों के बीच दूरी बना मांग दिवस मनाया गया। इसकी अगुवाई लक्ष्मण बेदिया ने की। अवसर पर वक्ताओं ने जोरदार तरीके से केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने अधिकारों की मांग की। इसमें मनरेगा मजदूरों का कल्याण बोर्ड से निबंधन कराने, सभी मजदूरों को 10 हजार रुपए भत्ता देने, बिना राशन कार्ड वाले मजदूरों को 3 महीनों का राशन मुक्त देने, प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा और वापसी की गारंटी देने, मनरेगा के मजदूरों को 200 दिन का काम पांच सौ रुपए दैनिक मजदूरी के साथ देने, भूखे और निराश्रितो के बीच विशेष अभियान चलाकर इन्हें लाभ पहुंचाने। दलितों, आदिवासियों मजदूर परिवारों के बीच चावल, गेहूं, दाल, तेल, चीनी की व्यवस्था करने की भी बात कही। मौके पर सरयू बेदिया, छोटन मुंडा, लक्ष्मण बेदिया, लाल कुमार बेदिया, आलोक ठाकुर, इस्तीफाक खान, महादेव राम, फूलचंद करमाली, देवनारायण बेदिया, नंदलाल बेदिया, प्रेमचंद, प्रदीप, रतन, किशोर, बीगन, हरिचंद, करण सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Saturday, 25 April 2020

अरगडा में भूखों को भोजन उपलब्ध करवाए सीसीएल- सुशील

जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन

यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के अरगड्डा सह सचिव सुशील कुमार सिन्हा ने शनिवार को प्रेस बयान जारी किया है। उन्होंने इसमें कहा है कि अरगड्डा क्षेत्र में लॉकडाउन की वजह से रोज कमाने खाने वाले गरीबों के बीच पेट पालने की समस्या उत्पन्न हो गई है। जबकि पूर्व में ही सीसीएल सीएमडी ने सीसीएल क्षेत्र के जोन में रहने वाले लोगों को भूखा नहीं रहने की बात कही गई थी। कहा कि क्षेत्र के गरीब अपने घर के समानो को बेच रहे हैं। जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने सीसीएल महाप्रबंधक अरगड्डा क्षेत्र और जनप्रतिनिधियों से मांग किया है कि गरीब मजदूर वर्ग के परिवारों को भोजन और आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवा भूखों मरने से बचाने का प्रयास किया जाए।

अरगड्डा- सिरका की दुकान लॉकडाउन पर अन्य दिनों की भांति रही बंद

जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
 सिरका में शनिचर बाजार दुकाने बंद दृश्य
अरगड्डा में सोशल डिस्टेंस बनाकर राशन ले खड़ा व्यक्ति व अन्य

कोयलांचल अरगड्डा- सिरका जीएम ऑफिस समेत गांव चपरी, कंजगी बुमरी, पडरिया, टोंगी, हेसला, मनुवां, फुलसराय, बिंझार में शनिवार को लॉकडाउन के गृह मंत्रालय का निर्देश का असर नहीं दिखा। यहां के अधिकांश दुकाने अन्य दिनों की भांति बंद रही। केवल राशन, मेडिकल, सब्जी की दुकानें खुले रहें। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

सिरका दाल भात केंद्र में बच्चे तपती धूप में खड़े होकर ले रहे भोजन

               जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
 सिरका दाल बाद केंद्र में तपती धूप में भोजन लेने के लिए कतार में खड़े बच्चे
          सिरका में दाल भात लंबी लाईन में खड़े बच्चे

कोयलांचल सिरका के शनिचर बाजार स्थित दाल भात केंद्र में शनिवार दोपहर लगभग 1:30 बजे तपती उमस भरी तेज धूप में बच्चों की लंबी लाइन भोजन लेने के लिए लग गई। इसे देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि क्षेत्र में गरीबों के घर -घर में भोजन का कितना अभाव है। यहां सबसे ज्यादा बच्चों को भूखे पेट रहना पड़ रहा है। वही बीते 20 अप्रैल से सिरका दाल भात केंद्र में एक और नियम लागू हो चुंका है। जिसके तहत दाल भात खाने वाले गरीबों को आधार कार्ड लेकर आना जरूरी होगा। इसके कारण कई गरीब परिवार भूखे रहने पर मजबूर हो गए। इस संबंध में पार्षद 17 अनु विश्वकर्मा ने बताया कि रामगढ़ एमओ के द्वारा जल आपूर्ति विभाग का हवाला देते हुए दाल भात केंद्र में भोजन प्राप्त करने वालों का आधार लेना जरूरी बताया गया है।

अरगड्डा में प्लास्टिक चुनने वाले गरीब दंपति एक माह से फंसे पड़े

               जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
 अरगड्डा पानी टंकी के समीप सड़क किनारे खाना बनाते रामा डोम व उनकी पत्नी मनिका देवी

मुर्गी के चमड़ो को छुड़ाती महिला


  •  दुर्गा मंडप में रहकर इधर उधर से फेंके हुए मुर्गी के चमड़ो और अनाज से कर रहे हैं गुजारा


 लॉकडाउन के बाद से ही कोयलांचल अरगड्डा- सिरका में गरीबों के हालात में तेजी से बुरा प्रभाव पड़ने लगा है। यहां के लगभग पांच हजार से भी अधिक गरीब परिवारों के बीच दो जून की रोटी का सवाल खड़ा हो गया है। गरीब परिवारों के बच्चों और महिलाएं खाने के अभाव में बिलख रहे हैं। किसी भी समाजिक संगठनों के द्वारा भोजन वितरण की सूचना पर लंबी कतारें लगा भोजन लेते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अरगड्डा क्षेत्र में बीते 20 वर्षों से प्लास्टिक, कुड़ो को चुनकर अपना गुजारा करने वाले गरीब दंपति कॉलोनियों के घरों के द्वारा फेंके जाने वाले झूठे भोजन और मुर्गियों की फेंके गए चमड़ो को खाकर किसी तरह अपनी जान बचाए हुए हैं। इन लोगों को अभी तक किसी भी तरह की सरकारी और गैर सरकारी मदद नहीं मिल पाई है। इनके पास राशन कार्ड भी नहीं है। जिसके कारण इनके हालात दिन प्रतिदिन बदतर होते जा रहे हैं। शनिवार को अरगड्डा इंदिरा चौक के समीप मौजूद पानी टंकी के पास दोपहर में इन दंपत्ति परिवारों को खाना बनाते देखा गया। इस दौरान पूछे जाने पर रामा डोम और उनकी पत्नी मनिका देवी ने बताया कि हम लोग सियाल पोड़ागेट के रहने वाले हैं और प्रतिदिन अरगड्डा सिरका के कांंलोनियों के आस-पास घूम घूम कर प्लास्टिक कुड़ो को चुनकर रामगढ़ ले जाकर कबाड़ी को देते हैं। जिसके बाद यहां से हमें 200 से 400 रुपए मिल जाया करते हैं। इससे हम दोनों का गुजारा चल जाता था। लेकिन 22 मार्च को कूड़ा चुनने पहुंचने के बाद अरगड्डा में ही रात में ठहर गए लॉकडाउन दूसरे दिन लग जाने से हम दोनों दंपत्ति यही रह गए। मेरे परिवार में एक लड़का राजू जो रांची में रहता है। लड़की मीना का विवाह धनबाद में हो गया है। अभी तक हम लोगों को किसी भी लोगों के द्वारा मदद नहीं मिली है। जो भी पैसे बचे थे वह भी खत्म हो गए हैं। अब इधर उधर कॉलोनियों में घूम कर यहां फेंके जाने वाले खाना और मुर्गों के चरणों को चुनकर बनाकर किसी तरह खा रहे हैं। इधर इनकी समस्या गंभीर होती जा रही है। इसे लेकर सरकार को और स्थानीय प्रतिनिधियों को गंभीर मंथन करने की आवश्यकता है। जरूरतमंद लोगों पर ध्यान देने की जरूरत है। इधर इस संबंध में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष गंगा बेदिया ने सरकार से मांग की है कि क्षेत्र के ऐसे लोगों को त्वरित मदद और सहारा दिया जाए। जिससे मानवता बरकरार रहे।

नगर परिषद ने सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर अभियान चलाया

             जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
अरगडा श्रमिक स्टेडियम के समीप नप अधिकारी अभियान चलाते हुए 

अरगड्डा में लॉकडाउन की अवधि तक लगने वाले सब्जी बाजार मैं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन को लेकर शनिवार को नगर परिषद रामगढ़ ने अभियान चलाया। अवसर पर नगर परिषद के अधिकारियों ने सब्जी विक्रेताओं को श्रमिक मैदान में दुकानों में दूरी और साफ-सफाई बनाकर सामान बेचने की अपील की। इस संबंध में नगर परिषद मैनेजर किरण गलोरिया ने बताया कि लॉकडाउन का पालन और श्रमिक मैदान में रविवार, शनिवार, गुरुवार के हाट के लगने के लिए लगभग एक सौ सब्जी विक्रेताओं को चिन्हित किया गया है। जिन्हें व्यवस्थित ढंग से अपनी दुकान लगाने के बारे में बतलाया गया। मौके पर नप सिटी मैनेजर किरण ग्लोरिया, संजय कुमार विश्वकर्मा, अनुराग कुमार, रहमान अंसारी, महेश कुमार, समाजसेवी नीरज पासवान, नप जमादार अलिफ अंसारी समेत कई उपस्थित थे।

Friday, 24 April 2020

ज्ञान महिला समिति द्वारा 11 सफाईकर्मियों को किया गया सम्मानित

               जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/ तपन


 ज्ञान महिला समिति के द्वारा छावनी परिषद के 11 सफाई कर्मी को सम्मानित किया गया जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी संजय जयसवाल ने किया। संचालन शंकर वर्मा ने किया ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल ने कहा कि इस लॉकडाउन मैं सफाई कर्मी अपनी जान की ना परवाह करके हर वार्ड हर मोहल्ला सफाई कर रहे हैं बाकी हम सब का परिवार बीमारी से दूर रहे और स्वस्थ रहें इसी क्रम में ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल छावनी परिषद कैंट बोर्ड के सफाई कर्मी को माला पहनाकर सम्मानित किया साथ ही अनाज भी दी गई उसके बाद सफाई कर्मी के पाव को खुद विनोद जायसवाल ने धोया और प्रणाम कर कुछ रुपए देकर सम्मानित कर उनके हौसले को सलाम किया सफाई कर्मियों ने कहा कि ऐसा सम्मान अभी तक किसी ने नहीं दिया था जो आज ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल ने दिया है साथ ही सौदागर मोहल्ला के वासी ने भी ताली बजाकर हम सफाई कर्मी का हौसले को बुलंद करने का काम किया है आजीवन नहीं भुला पाएंगे इस नेक कार्य में समाजसेवी संजय जयसवाल शंकर वर्मा नरेश वर्मा ने समिति के कार्य को सहारा ना करते हुए ज्ञान महिला समिति को धन्यवाद दिया। इस मौके पर अरविंद सोनी, चंदन ठाकुर, आनंद जायसवाल, संजय अग्रवाल, अनूप सोनी साथ ही सौदागर मोहल्ला के समाजसेवियों के द्वारा स्वागत किया गया।

लॉकडाउन की अवधी में विद्यालय शुल्क लेना अमानवीय :-राजेश महतो

                जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन

उपायुक्त महोदय द्वारा शुल्क ना लिए जानें का आदेश वापस लेना निंदनीय व छलावा। निजी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी बस चालक व उपचालकों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की स्वीकृति हो। वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव को लेकर जारी देशव्यापी लॉकडाउन की अवधी में निजी विद्यालय प्रबंधन द्वारा शुल्क लिया जाना दुर्भाग्य व अमानवीय है। उक्त बातें आजसू छात्र संघ के विनोबा भावे विश्वविद्यालय प्रभारी राजेश कुमार महतो ने ई-मेल द्वारा रामगढ़ उपायुक्त को ज्ञापन देकर कहा।साथ ही उन्होंने कहा कि देशव्यापी लॉकडाउन की अवधी में झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री व झारखंड अधिविध परिषद झारखंड रांची के पत्रांक -JAC/SECY/149/2020दिनांक 31/03/2020 के आलोक में सराहनीय कदम उठाते हुए लॉकडाउन की अवधी तक निजी विद्यालयों व बस परिचालन संबधी किसी भी तरह के शुल्क ना लिए जानें का आदेश जारी किया गया था।इस बाबत रामगढ़ जिला उपायुक्त महोदय ने जिले के सभी निजी विद्यालयों को शिक्षण व बस परिचालन शुल्क ना लेने का निर्देश जारी किया था।परंतु अब बड़े ही नाटकीय अंदाज में उपायुक्त महोदय ने शुल्क ना लिए जानें के निर्णय को वापस लेकर शुल्क लेनें का निर्देश पुन: जारी किया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से अभिभावक आहत  हैं । यह घटनाक्रम अभिभावकों के साथ एक धोखा है।अभिभावकों पर आर्थिक संकट का अवांछित पहाड़ टूट पडा है।आजसू छात्र संघ रामगढ़ उपायुक्त महोदय के इस निर्णय की भर्त्सना करती है।उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार व जिला प्रशासन के इस ढुलमुल रवैये से उनके नीति निर्धारण व क्रियाकलापों पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करती है।उन्होंने झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री ,झारखंड अधिविध परिषद व रामगढ़ जिला उपायुक्त से आग्रह किया कि लॉकडाउन से उत्पन्न विषम परिस्थिति में कृप्या निजी विद्यालयों द्वारा शिक्षण शुल्क व बस परिचालन शुल्क ना लेने के निर्णय को धरातल पर उतारा जाए साथ ही उन्होंने झारखंड सरकार से इस अवधी में निजी विद्यालय के सभी शिक्षक ,शिक्षकेत्तर व बस चालक ,उपचालको  के राहत को लेकर विशेष आर्थिक पैकेज की स्वीकृति करें।

स्पोर्ट्स एसोसिएशन फॉर द डिसेबल्ड संस्था ने लघु उद्योग भारती के प्रति जताया आभार

                 जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन

दिव्यांग हितों  की प्रतिबद्ध संस्था स्पोर्ट्स एसोसिएशन फॉर द डिसेबल्ड ने लगातार आठवे  दिन दिगवार करमाली टोला में भोजन वितरण किया ।एसोसिएशन के सदस्यों ने स्वयं  भोजन बना इस टोला में रहने वालो की बीच भोजन बांटा। लोगों ने लोकडाउन  का पूर्ण पालन करते हुए भोजन प्राप्त किया । भोजन व्यवस्था  में लगे हुए संस्था के सचिव अतहर अली  कोषाध्यक्ष संदीप करमाली ने इस बाबत बताया आज इस महीना तक का भोजन रामगढ़ जिला की  लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष विजय मेवाड़ एवम सचिव प्रवीण झा के द्वारा प्राप्त हुआ है। सचिव अतहर ने बताया लघु उद्योग भारती ने आश्वासन दिया है इस विकट परिस्थिति में  करमाली टोला के लिये आगे और भी जरूरत पड़ने पर पूर्ण सहयोग करेंगे। लघु उद्योग भारती द्वारा दिए गए सहयोग के प्रति सचिव अतहर अली  कोषाध्यक्ष संदीप करमाली, धनु करमाली, बिनोद करमाली, बाले महतो ने आभार जताते हुए बताया की हम तीन मई तक इस तरह के भोजन की व्यवस्था बनाए रखेंगे। हमे भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस व्यवस्था के माध्यम से प्रतिदिन 100 लोगो से  अधिक को  खाना दिया जा रहा है।इस भोजन प्रबन्ध की  व्यवस्था में , झमण करमाली , प्रकाश करमाली, सयूम अंसारी, सलमान अंसारी, सुरेश मुंडा, मनोज करमाली, कार्तिक करमाली आदि शामिल हैं।

थैलेसीमिया, डायलिसिस सहित इमरजेंसी सेवाओं के लिए अब लोगों को नहीं जाना होगा रिम्स- ममता देवी

                जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन


  • एक वक्त में 200 यूनिट तक ब्लड स्टोर कर सकेगा ब्लड बैंक


रामगढ़ ब्लड बैंक की शुरुआत होना रामगढ़ के लिए एक बड़ी सफलता है। इसके कारण अब रामगढ़ जिला एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में रह रहे वैसे बच्चे जोकि थैलेसीमिया से पीड़ित है, जिन व्यक्तियों का डायलिसिस होता है अथवा कई बार आकस्मिक दुर्घटना होने के कारण इमरजेंसी सेवाओं के लिए रिम्स अथवा अन्य ब्लड बैंकों से संपर्क नहीं करना पड़ेगा। ऐसा रामगढ़ विधायक  ममता देवी ने रामगढ़ सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक के उद्घाटन के दौरान शुक्रवार को कहीं। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं जिला प्रशासन द्वारा किए गए। प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि रामगढ़ के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है। क्योंकि अब रामगढ़ जिले वासियों सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों में रह रहे लोगों को ब्लड के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें लोगों को ब्लड बैंक एवं रक्तदान के प्रति जागरूक करने की जरूरत है ताकि ज्यादा से ज्यादा मात्रा में लोग रक्तदान करें एवं जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध कराया जा सके।उद्घाटन के दौरान रामगढ़ विधायक ममता देवी ने स्वयं भी रक्तदान करने की इच्छा जाहिर की। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा उनका स्वास्थ्य जांच किया गया। जिसमें हिमोग्लोबिन कम होने के कारण उन्हें रक्तदान करने की अनुमति नहीं दी गई। गौरतलब हो कि रामगढ़ जिला स्थित सदर अस्पताल परिसर में बनाए गए ब्लड बैंक में एक वक्त में 200 यूनिट तक ब्लड को स्टोर किया जा सकता है। जिसे जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा। उद्घाटन के दौरान आज कई लोगों ने रक्तदान भी किया।

आदिवासी गोप समाज ने लोगो के लिए मदद के हाथ बढ़ाएं

                     जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत
अरगड्डा में भोजन देते आदिवासी गोप समाज के महिला पुरुष व अन्य

अरगड्डा के नीचे धौड़ा में शुक्रवार को जरूरतमंदों के बीच आदिवासी गोप समाज ने मदद का हाथ बढ़ाया है। अवसर पर आदिवासी गोप समाज के द्वारा दर्जनों लोगों के बीच दाल,भात, सब्जी का वितरण किया। इस दौरान गोप समाज के लोगों ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से कई गरीब परिवारों के बीच भोजन की समस्या खड़ी हो गई है। जिसमें गोप समाज भी लोगों को हर संभव मदद करेगा। मौके पर राकेश गोप, भरत गोप, विजय गोप, प्रताप गोप, मनोज गोप, नटवर, आकाश गोप, दिलीप गोप, राजेश, एच. खान, रोमी हांसदा, आरती, कामनी, माधुरी समेत कई समाज के लोग उपस्थित थे।

अरगड्डा में गरीब अपने पेट की आग बुझाने के लिए घरों के बेच रहे समान

                    जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत
 सिरका बुधबाजार में अपने घर के सामने खड़ा सीटन भुईयां व उनका पुत्र शंकर 
सिरका बुधबाजार में मौजूद सीटन का घर

पूरा राज्य और अरगड्डा क्षेत्र कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण से चिंता में है। इसे लेकर सरकार और जिला प्रशासन लगातार सुरक्षा व्यवस्था के मापदंडों को लेकर काम कर रहा है। लेकिन दूसरी ओर कोयलांचल अरगडा- सिरका में सैकड़ों गरीब कमाने खाने वाले परिवारों के समक्ष भूखमरी के हालात उत्पन्न होते जा रहे हैं। हालांकि सरकार के द्वारा इससे निपटने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। लेकिन यह कदम अरगडा- सिरका में और उठाने की जरूरत है। शुक्रवार को अरगड्डा जीएम ऑफिस के समीप नईसराय- गिद्दी मुख्य सड़क पर मिट्टी के घरों में रहने वाले सीटन भुईयां के बेबसी के रूप में सामने आया। इन्होंने अपने एवं परिवार का पेट की आग बुुुझाने के लिए मिट्टी के घर में लगे दो सीमेंंट की चादरों को बेच डाला। इस संबंध में सीटन भुईयां ने बताया कि मैं इधर उधर काम कर अपना गुजारा करता था। लेकिन लगभग एक माह से काम बंद हो जाने के कारण खाने पीने में काफी परेशानी होने लगी। राशन कार्ड से मुझे बीते 7 अप्रैल को 10 किलो चावल मिला था। जो भी समाप्त हो गया। भूखमरी से बचने के लिए अपने घर के ऊपर लगे सीमेंट चादर को बेचकर खाने पीने के सामान लेकर आया हूं। वही इस संबंध में समाजसेवी शत्रुधन बेदिया और अर्जुन भुईयां ने बताया कि अरगड्डा बुधबाजार और इसके आस-पास के क्षेत्र में दो से तीन हजार ऐसे गरीब परिवार के लोग रहते हैं। जो मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का पेट भरने का काम करते हैं। यहां अभी तक इतनी बड़ी आबादी को सरकार का कोई भी राहत पहुंचाने वाला दाल भात केंद्र नहीं खोला गया। जिसके कारण अधिकांश गरीब भूखे पेट रहने को मजबूर हो गए है। इधर इसे लेकर अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति के जिला रामगढ़ अध्यक्ष दिलीप भुईयां ने कहा है कि समाज के लोगों को सरकार हरसंभव जरूरत पहुंचाए। उन्होंने अन्य सामाजिक संगठनों से भी गरीब परिवारों को सहयोग देने की अपील की है।

Thursday, 23 April 2020

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा सांसद सम्मानित किया

                जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन

प्रतिनिधि श्री प्रकाश मिश्रा ने आज सदर अस्पताल रामगढ़ में अपनी पूरी टीम के साथ माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के सप्तपदी मंत्र के आधार पर कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित चिकित्सक, चिकित्सा कर्मियों,पुलिस पदाधिकारी, पारा मेडिकल कर्मचारियों,सफाई  मित्रों को सम्मानित किया गया.लोकसभा के माननीय सांसद श्रीमान जयंत सिन्हा जी के दिशा निर्देशानुसार लॉक डाउन के प्रथम चरण और द्वितीय चरण में भी जरूरतमंद लोगों को मोदी भोजनालय व मोदी आहार किट का वितरण किया गया.कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में मानव संकट इस आपदा में नर सेवा नारायण सेवा की भावना से प्रोफेसर संजय सिंह ,सांसद प्रतिनिधि रविंदर शर्मा,वरिष्ठ नेता प्रोफेसर आलोक कुमार, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक छोटन सिंह,जिला मीडिया प्रभारी वरुण कुमार सिंह,युवा नेता रवी भूषण मिश्रा,मनी शंकर ठाकुर,महेश चौधरी,आरके सिंह आदि का सहयोग सराहनीय है साथ ही साथ रामगढ़ कैंट बूथ संख्या 48 दीपनगर पतरातू बत्ती मनी शंकर ठाकुर महेश चौधरी के नेतृत्व में मोदी आ हार का वितरण किया गया.इस अभियान में विशेष रुप से पार्टी नेता योगेश कुमार महतो और समाजसेवी सरोज कुमार सिंह का योगदान सराहनीय है

सेनेटाइजेशन से जीवाणु व विषाणु रहित होगा वातावरण :-सुनीता चौधरी

                जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन

वैश्विक महामारी कोरोना से राहत व बचाव को लेकर रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आजसू पार्टी व समाजसेवी श्रीमती सुनीता चौधरी निरंतर समर्पित भाव से प्रयासरत है।इस बाबत रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 26 कैथा में गिरिडीह सांसद श्री चंद्रप्रकाश चौधरी व समाजसेवी श्रीमती सुनीता चौधरी के निर्देशानुसार वार्ड पार्षद देवधारी महतो व विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो के संयुक्त नेतृत्व में सार्वजनिक स्थलों ,दुकानों,प्रतिष्ठानों व घरों को सेनेटाइजर छिड़काव कर सेनेटाइज किया गया।वार्ड पार्षद देवधारी महतो ने कहा कि पुरे वार्ड नंबर 26 कैथा बस्ती में सेनेटाइजर का छिड़काव किया जाएगा।महामारी से बचाव को लेकर बतौर जनप्रतिनिधि मैं प्रतिबद्ध हूं।उन्होंने लोगों से कोरोना से बचाव को लेकर एक-दूसरे से शारीरिक दुरी व लॉकडाउन का अनुपालन करने का आग्रह किया ।विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो ने कहा कि गिरिडीह सांसद श्री चंद्रप्रकाश चौधरी व समाजसेवी श्रीमती सुनीता चौधरी के निर्देशानुसार समूचे रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र को इस महामारी की घड़ी में जीवाणु व विषाणु रहित करनें को लेकर सेनेटाइजर छिड़काव किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से राहत ,बचाव व निजात के सारे प्रयास आजसू कर रही है। सेनेटाइजर छिड़काव का लोगों ने सराहना की व गिरिडीह सांसद श्री चंद्रप्रकाश चौधरी व समाजसेवी श्रीमती सुनीता चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।क्षेत्र के सेनेटाइज करनें में मुख्य रूप से जिला संगठन सचिव राजकुमार महतो,विभावि उपाध्यक्ष मनोज कुमार ,संदीप महतो, सचिव अमित दास,प्रवक्ता उमेश कुमार,खेमलाल महतो ,गुलशन महतो मिथिलेश कुमार ,परितोष चटर्जी अजय आस्था आदि जुटे हैं ।

जिप अध्यक्ष दुलमी प्रखण्ड के जामसिंग ईचातु भेयपुर में सेनिटाइजर छिड़काव हेतु रवाना किये

                जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन

रामगढ़ विधानसभा के  समाजसेवी श्रीमती सुनीता चौधरी जी के सौजन्य  से रामगढ विधानसभा को कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के उद्देश्य से सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में जिप अध्यक्ष श्री ब्रहमदेव महतो जी ने आज दुलमी प्रखण्ड के भेयपुर जामसिंग ईचातु पंचायत में सेनिटाइज करने के लिए रवाना किया। मौके पर जिप अध्यक्ष ने कहा कि समाजसेवी सुनीता चौधरी जी के माध्यम से क्षेत्र की जनता को हरसंभव सहयोग किया जा रहा है। आजसू आहार के माध्यम से भोजन सहित अन्य आवश्यक सेवाएं भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी के क्रम में आज से सभी पंचायत में सेनिटाइजर छिड़काव प्रारम्भ किया गया है।साथ ही प्रखण्ड वासियों से लॉक डाउन का पालन करने की अपील करते सामाजिक दूरी बनाना सबसे ज्यादा जरूरी है। लॉकडाउन में पूरी तरह आप लोग अपने घरों में रहे घर से बाहर न निकलें। तभी हम लोग सुरक्षित रह सकते हैं। घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें और साबुन, हैंडवाश से हाथों को धोते रहें या सैनेटाइजर से हाथों को सैनिटाइज करते रहें।

एपवा ने पडरिया और कंजगी में जागरूकता अभियान चलाया

               जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
पडरिया में एपवा सदस्य हाथों में पोस्टर ले जागरूकता अभियान चलाती हुई 

एपवा के अखिल भारतीय अभियान के तहत गुरुवार को सोशल डिस्टेंस और लॉकडाउन का पालन करते हुए पडरिया और कंजगी में ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। इसकी अगुवाई एपवा सदस्य कांति देवी ने किया। इस दौरान कोरोना से उभरे हालात और रोकथाम को लेकर सभी ग्रामीणों के बीच खाद सामग्री और भोजन सुनिश्चित करने की मांग सरकार से की गई। इस दौरान युवा सदस्यों ने अपने हाथों में कई बैनर पोस्टर ले रखे थे। इस अभियान में मीनी देवी, सुमित्रा देवी, पार्वती देवी, सोनिया देवी समेत दर्जनों महिलाएं शामिल थी।

हेसला के युवाओं ने जीतराम को किया याद, कहां इनके कार्य से समाज का गौरव बढ़ा

                जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
  हेसला आदिवासी क्लब में जीतराम का शहादत मनाते युवा

हेसला के आदिवासी क्लब में गुरुवार को बेदिया समाज के युवाओं ने स्वतंत्रता सेनानी जीतराम बेदिया के 162वें शहादत दिवस पर उन्हें याद किया। अवसर पर सर्वप्रथम सभी ने इनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी ने कहा कि जीतराम जी के किए कार्यों के कारण समाज आज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। हम सभी इनके कुर्बानी को कभी भूलेंगे नहीं। वे सदा हमलोगों के जेहन में अमर रहेंगे। मौके पर समाजसेवी गंगा बेदिया, प्रभात बेदिया, नवीन बेदिया, दीपक बेदिया, विशाल विशाल, भरत, सुरज बेदिया, लोकेश आदि उपस्थित थे।

अरगड्डा में स्वतंत्रता सेनानी जीतराम की 162वीं शहादत मना

                  जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
अरगड्डा जीएम ऑफिस चौक पर जीतराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते युवा 


  • बेदिया समाज की युवाओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

अरगडा जीएम ऑफिस चौक पर गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानी जीतराम बेदिया के 162वीं शहादत दिवस मनाया गया। अवसर पर बेदिया समाज के युवाओं ने सादगी और सोशल डिस्टेंस को बनाते हुए स्वतंत्रता सेनानी जीतराम के बताएं समाज सेवा, देशभक्ति के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सभी ने देश के हालात को लेकर भी कोरोना महामारी से बचाव के लिए समाज को सतर्क करने की बात कही। मौके पर शत्रुधन बेदिया, राजेश बेदिया, संदीप बेदिया, डब्लू बेदिया, सुनील बेदिया आदि उपस्थित थे।

भूली क्वाटर में गरीबों के बीच खाना बांटने के दौरान दो पक्षों में हुई नोकझोंक और मारपीट

               जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
                 मारपीट में घायल महिला फगनी देवी 

 रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिरका भूली क्वार्टर में बीते बुधवार देर संध्या सरकारी चलंत वाहन से दाल भात लेने के दौरान दो पक्षों में हुई नोकझोंक के बाद मारपीट में एक महिला घायल हो गई है। जिसका ईलाज रामगढ़ सदर अस्पताल में करवाया गया। इसकी सूचना रामगढ़ पुलिस को पहले पक्ष महिला के पुत्र लतीफ मुंडा उर्फ लाला ने दी है। जानकारी के अनुसार यह विवाद जिला प्रशासन के द्वारा चलन वाहन से गरीबों के बीच खाना लेने मैं आपसी कहासुनी के बाद हुआ। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगो ने सबक सिखाने के उद्देश्य से दूसरे पक्ष के लोगो के साथ मारपीट की। इस संबंध में मारपीट में घायल महिला फगनी देवी ने गुरुवार को बताया कि मैं खाना लेने के लिए सरकारी चलंत वाहन के पास गई थी, मुझे केवल दाल ही दिया गया, भात मांगने के बाद वहीं के कुछ लोगों के द्वारा मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया गया। जिसके बाद मैं यहां से खाली हाथ लौट आई। देर संध्या बुधवार को दर्जनों भूली क्वाटर के ही ऊपरी टोला के रहने वाले लोगों ने इसे लेकर मेरे साथ मारपीट कर दी। जिससे मेरे दाहिने हाथ में गंभीर चोट लग गया। इधर इस संबंध में रामगढ़ थाना प्रभारी विद्या शंकर ने बताया कि मारपीट को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में लगी है, जल्द ही कार्रवाई होगी। वही कांग्रेस प्रखंड रामगढ़ अध्यक्ष समशुद खान ने इस घटना की निंदा करते हुए लोगों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में ऐसे हालात में एकजुटता बनाने की अपील की।

Wednesday, 22 April 2020

सैनिटाइजर एवं मास्क के बिना बिल बिक्री मामलों में दर्ज प्राथमिकी में पुलिस को दंडात्मक कार्यवाही नहीं करने का आदेश

                 जिला रामगढ़ रिपोर्ट तपन

 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गोला कांड संख्या 33/ 2020 जिसमे अग्रवाल मेडिकल हॉल के द्वारा सैनिटाइजर एवं मास्क  बिना वैधानिक बिल के विक्रय करने पर औषधि निरीक्षक रामगढ़ द्वारा की गई प्राथमिकी पर आज प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामगढ़ के न्यायालय में भोला शंकर अग्रवाल के अग्रिम जमानत पर सुनवाई हुई जिसमें प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश संजय प्रताप ने थाने से केस डायरी मांगते हुए भोला शंकर अग्रवाल के गिरफ्तारी पर अगली तिथि तक रोक लगा दी है। भोला शंकर अग्रवाल की ओर से जिला अधिवक्ता संघ के  अध्यक्ष आनंद अग्रवाल अधिवक्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपना पक्ष रखा।

आजसू नेता ने मास्क किया वितरण

जिला रामगढ़ रिपोर्ट तपन


आज आजसू नेता सह समाजसेवी रूपेश महथा के नेतृत्व में बरियातू पंचायत के सोंटय और रुंडय गाँव के विभिन्न टोलो में लगभग 600 मास्क  का वितरण किया गया  । मौके पर आजसू नेता संतोष महतो , सकुल महथा , वार्ड सदस्य धनकुमारी देवी , रामसिंह महतो , महेंद्र महतो , अखिलेश महतो , वीरेंद्र मुंडा , सोनिया देवी , संध्या देवी , पूजा देवी , सरिता देवी , रेखा देवी आदि लोग उपस्थित थे ।

सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

                     जिला रामगढ़ रिपोर्ट तपन
सभा में सम्मिलित लोग

सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ नया नगर बरकाकाना ने कोविड 19 के सेवा में अपनी जान गवाने वाले चिकित्सक, पुलिस पदाधिकारी एवम मीडियाकर्मियों के लिए श्रधांजलि सभा का आयोजन किया।सभा में मौजूद लोगों ने एक मिनट का मौन धारण कर एवम पुष्प अर्पित कर आत्मा को श्रद्धांजलि दिया।मौके पर आदित्य साहू,मधुसूदन वर्मा, प्रदीप कुमार धर, विनय प्रसाद गुप्ता, बैजनाथ शर्मा, मंजू मिश्रा, विवेक राज,एस डी पी कर्ण, सतपाल बोहरा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

लबगा में 500 के दो नोट मिलने से ग्रामीणों में भय का माहौल

               जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
                लबगा में गिरा पड़ा पांच सौ के नोट

पतरातू प्रखंड के लबगा ग्राम निवासी प्रदीप साव के घर के गेट के ठीक सामने 500 के दो नोट मिलने से आस पास के क्षेत्र में भय और आशंका का माहौल व्याप्त हो गया है। कोरोना के भय से लोग वैसे भी डरे हुए हैं। ऐसे में कई जगहों पर ऐसे ही नोटों का मिलना अपने आप मे कई सवाल खड़े करती है। किसी के दरवाजे के ठीक सामने अहले सुबह ही नोटों का मिलना लोगों के डर के लिए पर्याप्त कारण है। हालांकि बासल थाना के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुवे नोटों को जप्त कर लिया गया। मगर इस घटना के बाद लोग काफी सहमे हुए हैं। ये अनुमान लगाया जा रहा है कि कोई जान बूझ कर नोटों को फेक कर भाग गया हो। बासल थाना की थाना प्रभारी राजे कुमारी कुजूर ने कहा कि ये किसी शरारती तत्व का काम है इस लिए अफवाहों पर लोग ध्यान ना दें और अपने घरों पर रहें तथा सरकार द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन करें और हमारी भी मदद करते हुवे एक दूसरे से दूरी बनाकर रहें तो कोरोना को जरूर हराया जा सकता है।यहाँ बताते चले कि बासल थाना के सभी स्टाफ के साथ प्रभारी राजे कुमारी कुजूर ने हमेशा ही अपनी गस्ती टीम के साथ मिलकर लोगों को सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन कराने के लिए तत्पर हैं एवं क्षेत्र में शांति वयवस्था भी सुचारू रूप से कायम करने में अपनी सहभागिता देती है। जिसके फलस्वरूप लोगों में पुलिस टीम के प्रति विश्वाश बढ़ा है।

समाजसेवी हरेश राय जरूरतमंदों के बीच बांटा राशन


                     जिला रामगढ़ रिपोर्ट तपन

                     राशन देते  हरीश राय  ध अन्य                    

क्षेत्र बरकाकाना के समाजसेवी सा आजसू पार्टी के जिला प्रधान प्रवक्ता हरेश राय द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच राशन का पैकेट वितरण किया गया इस संबंध में  हरेश राय ने बताया कि इस महामारी के समय जहां पूरे क्षेत्र को लॉक डॉन किया गया है। जिस कारण दिहाड़ी मजदूरों को दो वक्त की रोटी जुगाड़ करना टेढ़ी खीर साबित हो रही है। इसलिए आजसू पार्टी द्वारा मिली जानकारी के बाद क्षेत्र के लगभग सैकड़ों लोगों को चिन्हित कर राशन वितरण किया जा रहा है ताकि दिहाड़ी मजदूरों को किसी भी तरह की समस्या का सामना करना ना पड़े इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही राहत पैकेज पर्याप्त नहीं हो पाता है जिस कारण क्षेत्र के लोगों द्वारा लगातार पार्टी के लोगों से संपर्क कर राहत उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया था जिसके बाद आजसू जिला प्रधान प्रवक्ता सह समाज सेवी हरेश राई द्वारा व्यक्तिगत तौर पर लोगों को राशन का पैकेट उपलब्ध कराया गया। मौके पर क्षेत्र के कई लोग उपस्थित थे

अरगड्डा में स्वतंत्रता सेनानी जीतराम का 162 वां शहादत दिवस आज मनेगा

                  जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत
           स्वतंत्रता सेनानी जीतराम बेदिया की प्रतिमा

अरगड्डा के जीएम ऑफिस चौक पर स्थापित स्वतंत्रता सेनानी जीतराम बेदिया का आज गुरुवार को 162 वां शहादत दिवस सादगी के साथ मनेगा। इसे लेकर बेदिया समाज के युवाओं ने तैयारी पूरी कर ली है। इसकी जानकारी समाजसेवी शत्रुधन बेदिया, गंगा बेदिया, संदीप बेदिया ने बुधवार को दी।

हेसला में भाकपा माले ने 51वां पार्टी स्थापना पर कोरोना से लड़ने का लिया संकल्प

                   जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत
हेसला में भाकपा माले कार्यकर्ता स्थापना दिवस मनाते हुए


 हेसला में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पार्टी के 51वां स्थापना दिवस मनाया। अवसर पर सभी ने संगठन के आदर्शो पर चलते हुए इस बार कोरोना भगाओ, भुखमरी मिटाओ, झूठी खबरें अंधविश्वास को नजरअंदाज करने पर जोर दिया। अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार अपनी विफलता को छिपाने के लिए लॉकडाउन जैसी साजिश कर रही है। इससे गरीब प्रवासी मजदूरों के भोजन, स्वास्थ, सुरक्षा, रोजगार की गारंटी पर खतरा मंडरा रहा है। देश आर्थिक मंदी की ओर तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना जिसी महामारी से लड़ने के लिए सरकार को आधुनिक तकनीक से आगे बढ़ना होगा। मौके पर सरयू बेदिया, लक्ष्मण बेदिया, छोटन मुंडा, अशोक ठाकुर, मनोज मुंडा, लाल कुमार बेदिया, इत्तेफाक खान, मोदी बेदिया, नंदलाल बेदिया, महादेव, प्रेमचंद, फुलचंद करमाली, प्रदीप, रतन, प्रमोद, राजू हरीशचंद्र, खेमलाल, रोगन, माखन समेत कई उपस्थित थे

चपरी की आधा दर्जन महिलाएं मदद की आस लिए प्रतिनिधियों के दरवाजों पर भटक रही

                    जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत
कंजगी हरिजन टोला में जनप्रतिनिधि के घर पहुंची जरूरतमंद महिलाएं 

 
  • केवल आश्वासनों से ही जरूरतमंदों का भर रहा है पेट


कोरोना वैश्विक महामारी का असर मांडू के चपरी गांव में भी दिखने लगा है। अभी तक यहां के दर्जनो ऐसे परिवार हैं। जिन्हें आवश्यक सामग्रियों की किसी प्रकार की कोई मदद नहीं मिल पाई है। किसी से मदद की आस लिए हुए बुधवार को पंचायत बुमरी वार्ड नंबर 9 की जरूरतमंद महिला रौनक परवीन, फरीदा खातून, हलीमा खातून ,कमरुल निशा, शबनम खातून, रुकैया खातून, हाजरा खातून, जमीला खातून वार्ड नंबर 9 सदस्य चानो देवी के यहां पहुंची। सभी महिलाओं ने अपने घरों की दयनीय हालत के बारे में वार्ड सदस्य को बतलाया, उन्होंने कहा कि हम लोगों के घर वाले और बच्चो की रोजी, रोजगार मजदूरी कर चलता था। लेकिन लॉकडाउन की वजह से वह बंद हो गया। घरों में खाने पीने की समस्या उत्पन्न होने लगी है। जबकि हम लोगों के पास राशन कार्ड भी नहीं है। इसे जानने के बाद वार्ड 9 सदस्य चानो देवी ने उन्हें मदद दिलवाने का आश्वासन दिया है। इधर इसे लेकर समाजसेवी रामप्रसाद नायक ने बुधवार को बताया कि बुमरी मुखिया मीनी देवी से आपदा राहत राशन खत्म होने की जानकारी मिली है। आगे राशन आने पर मदद देने की बात कही गई है। वही चपरी समेत आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में जिस प्रकार सरकारी मदद पहुंचने चाहिए थी। वो नहीं हो पा रही है। जिस कारण अति आवश्यक परिवारों को खाने पीने में परेशानी बढ़ता ही जा रही है। जो आगे गंभीर हालात को उत्पन्न कर सकते हैं।

Tuesday, 21 April 2020

गरीब परिवारों को 200 पैकेट मिला भोजन

                 जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत

 ज्ञान महिला समिति के द्वारा वार्ड नंबर 5 में लेप्रोसी कॉलोनी में 56 परिवारों को 200 पैकेट भोजन दिया। जिसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय जायसवाल, साहू समाज के जिलाध्यक्ष नंद किशोर प्रसाद गुप्ता ज्ञान महिला समिति के जिलाध्यक्ष भानु देवी, सदस्यता चंपा सिंह, पिंकी देवी के हाथों दी गई। सभी अतिथियों ने कहा चिंता और परेशान ना हो हम सभी आपके साथ खड़ा है। इस दुख की घड़ी में आप लोग अपने घरों से ना निकले साफ सफाई में रहे। आओ बाहर से है आए हुए। कोई भी व्यक्ति को घुसने ना दे। साथ ही पूरे रामगढ़ विधानसभा से अपील करते हैं की महिला पुरुष हर मोहल्ले में महुआ शराब बेच रहे हैं और अपने घरों में बैठा कर 10 से 50 रुपए के लालच में बेच रहे हैं। जब तक हमारे देश में कोरोना वायरस है। तब तक आप सभी से हाथ जोड़ कर अपील करते हैं कि शराब ना बेचे। क्योंकि जिन्हें शराब की लत और बाहर से वाह पता लगाकर शराब विक्रेता पास पहुंच जाते हैं। इसलिए सावधान रहें और दूसरे को भी सावधान करें। नए चेहरे नए इंसान को अपने घरों के आस पास देख पुलिस प्रशासन को जानकारी दें। यह समाजसेवी को बताएं। अवसर पर नंदकिशोर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि ज्ञान महिला समिति के कार्य और उनके महिला सदस्य को साहू समाज रामगढ़ की ओर से धन्यवाद देते हैं जो अपने हाथों से भोजन बनाकर गरीब परिवार को पेट भर रहे यार महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल ने भी सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया कहां की आप सभी अतिथियों के हौसले से ही हमारे हौसले बुलंद हो रहे हैं।

रामगढ़ जिले में कोई भूखा नही रहेगा ,दहेज मुक्त झारखंड और मानवाधिकार का संकल्प

                  जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत

दहेज मुक्त झारखंड और राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो के संयुक्त तत्वधान में मंगलवार को 1200 जरूरतमंद लोगों को भोजन खिलाया गया। इस दौरान भोजन कार्य में जुटे लोगों ने पूरा पोचरा ,निम तोला और राह चलते लोगों को अन्य स्थानों पर वाह राहगीरों के बीच भोजन कराया। इस अवसर में दहेज मुक्त झारखंड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, संरक्षक अनु सिन्हा और डॉ.अनिल कुमार नईसराय हॉस्पिटल के सीएमओ  गया प्रसाद रॉय, जिला अध्यक्ष कबीर क्याल, नीरज मंडल ,कुणाल मोदी, संतोष विश्वाश, जुगुनू करमाली, तानिया कुनार, अंकित सिंह सिम्मी आचार्य, इन सब ने मिलकर भोजन वितरण किया।  हमारी संगठन को  रांची रोड स्थित होटल पंचवटी के संचालक विक्रांत कुमार ने हमारी संगठन को अपना किचन सौंप दिया है और हमारे संगठन को रामगढ़ की जनता अन्नदाता के रूप में हमें अन्नदान कर रही है उसी अन्न को हम लोग भोजन के रूप में तैयार कर जरूरतमंद लोगों को गांव गांव जाकर सामाजिक दूरी को देखते हुए हमारी संगठन भोजन वितरण कर रहे हैं।

अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़ के रूप में सुश्री कीर्तिश्री ने किया पदभार ग्रहण

                    जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत

 कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग झारखंड सरकार द्वारा सोमवार को जारी की गई अधिसूचना के अनुसार परियोजना निदेशक समेकित जनजातियां विकास प्राधिकार, गुमला के पद पर  पदस्थापित कीर्तिश्री भा.प्र.से को स्थानांतरित करते हुए रामगढ़ अनुमंडल के लिए अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में नियुक्त एवं पद स्थापित किया गया था। इसके बाद सुश्री कीर्तिश्री  अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़ के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया।

समाजसेवियों ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

                    जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत
             सम्मानित कोरोना योद्धाओं के साथ अतिथि

बरकाकाना छावनी परिषद वार्ड संख्या 7 के समाजसेवियों ने कोरोना जैसी महामारी से दो-दो हाथ करने वाले लड़ाई में अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर  कोरोना को मिटाने की अपनी अहम भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मियों को माला पहनाकर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समाजसेवियों द्वारा शिवम नर्सिंग होम  के पास सम्मान समारोह का आयोजन कर धीरज राम, भरत राम, रिंकी राम, गौतम राम, छोटू कुमार, कुबेर राम, अनिल राम, नंदकिशोर राम को सम्मानित किया गया। मौके पर हीरा ग्रुप दीपक सिंह टाइगर वह जग्गू करमाली ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना जैसे महामारी से लोगों को सुरक्षित रखने वाले करुणा  योद्धाओं के बदौलत हम सब सुरक्षित हैं इन लोगों द्वारा अपनी जान हथेली में लेकर पूरे क्षेत्र की साफ-सफाई कर लोगों को सुरक्षित रखने का काम किया जा रहा है आज के समय में सही मायने में डॉक्टर प्रशासन वह सफाई कर्मी हीरो है जिसे सम्मानित करके खुद को गौरवान्वित महसूस किया जा सकता है। मौके पर राजेंद्र नायक, दीपक सिंह टाइगर, कयामुद्दीन अंसारी, विनोद नायक, सुरेंद्र पांडे, गुड्डू पांडे, जलेश्वर कलमाड़ी, शिवम करमाली, चंदन कुमार, अमर करमाली सहित कई लोग उपस्थित थे

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...