Monday, 11 May 2020

वार्ड पार्षद के पहल पर भुखमरी की स्थिति में पहुंचे सीमा देवी को मिला राशन

                          रिपोर्ट आरकांत/तपन
          भुखमरी की स्थिति पर पहुंचे पीड़ित परिवार

केंद्र व राज्य सरकार द्वारा  लॉक डाउन के दौरान कोई भी गरीब लाचार व बेबस परिवार भूखा ना रहे इसे लेकर व्यापक पैमाने पर राशन का वितरण किया जा रहा है लेकिन अधिकारी व जन वितरण प्रणाली के संचालकों की लापरवाही के कारण क्षेत्र में कई ऐसे लोग हैं जिसे राशन होने के बाद भी राशन नहीं मिल पा रहा है जिस कारण उन लोगों के सामने भूखों मरने की स्थिति उत्पन्न हो गई है कुछ इसी तरह के मामला वार्ड संख्या 21 में रहने वाली सीमा देवी के साथ देखने को मिला जिसके पास वर्ष 2017 में बने राशन कार्ड मिला इसके बाद भी आज तक उन्हें राशन नहीं मिल पाया इस संबंध में पीड़िता सीमा देवी ने बताई की जब भी राशन कार्ड लेकर जन वितरण दुकानदार के पास राशन लेने जाती हूं तो बताया जाता है कि उनका नाम लिस्ट में नहीं है जिस कारण मुझे राशन नहीं मिल पा रहा है राशन नहीं मिलने के कारण अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर दूसरे के घरों में चौका बर्तन कर जीवन निर्वाह कर रही है घटना की जानकारी वार्ड पार्षद गीता देवी को होने के बाद उन्होंने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को विस्तृत जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार को राशन उपलब्ध कराने  का आग्राह की गई लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण राशन उपलब्ध नहीं हो सका इसी बीच लॉक डॉन हो जाने के कारण  सीमा देवी के सामने भूखों मरने की स्थिति उत्पन्न हो गई जिसके बाद एक बार फिर वार्ड पार्षद गीता देवी द्वारा पर खंडवा जिला के अधिकारियों से शिकायत दर्ज किए जाने के बाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा 10kg चावल उपलब्ध कराने की बात कही गई।

क्या कहते हैं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी:-
इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उदय शंकर पाठक से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुझे जानकारी नहीं है लेकिन मामला संज्ञान में आने के बाद तत्काल सीमा देवी को 10kg चावल उपलब्ध करा दी गई है मामले की जांच कर राशन नहीं देने वाले जन वितरण प्रणाली के दुकानदार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...