Monday, 11 May 2020

खुली खदान सिरका से सात हजार की एक पाइप हुई चोरी

              रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड

रामगढ़ थाना क्षेत्र के सीसीएल सिरका खुली खदान में पानी बाहर निकालने के कार्य में लगे एक पाइप चोरी होने का मामला सोमवार को प्रकाश में आया है। इस संबंध में सीसीएल सिरका सुरक्षा प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने आवश्यक कार्रवाई के लिए रामगढ़ पुलिस को आवेदन द्वारा सूचित किया है। इसमें कहा है कि सिरका खुली खदान में पानी बाहर निकालने के लिए 20 फीट लंबा और 3 इंच मोटा एक पाइप की चोरी बीते 7 मई को हो गई। जबकि दूसरे पाइप की खोजबीन कर बरामद की कर ली गई है। इधर प्रबंधन ने चोरी गए पाइप की कीमत लगभग सात हजार रुपये आंकी है।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...