रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन ने सोमवार को मांग दिवस दूरी बनाकर मनाया। इसकी अगुवाई युनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के अरगड्डा क्षेत्रीय सह सचिव सुशील कुमार सिन्हा ने की। अवसर पर सिरका प्रबंधन को 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें प्रवासी मजदूरों को जल्द से घर भेजने की व्यवस्था करने। केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकारों को उचित धनराशि देकर गरीबों तक राहत पहुंचाने। जिन क्षेत्रों में काम आरंभ होगा वहां साबुन सैनिटाइजर लोगों के लिए व्यवस्था करने। जरूरतमंदों को बिना दस्तावेज राशन देने। मनरेगा के मजदूरों का संख्या बढ़ा मजदूरी भत्ता सुविधा देने। उज्जवला गैस योजना पंजीकृत लोगों तक सीमित नहीं रखना। रोजगार नहीं मिलने की स्थिति में श्रमिकों के परिवारों को 7500 रुपया दिया जाए। फैक्ट्री में मजदूरों की छटनी साजिश पर रोक लगाने। पंजीकृत व अपंजीकृत निर्माण मजदूरों को भी नकदी हस्तांतरण का लाभ दिया जाए। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता पेंशन भोगियों के लिए महंगाई राहत में रोक वापस लिया जाए। 8 घंटा से 12 घंटा के कार्य को वापस लिया जाए। सारी रोजगार गारंटी योजना शुरू की जाए। प्रधानमंत्री का केयर फंड पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाया जाए। कोविड-19 से लड़ने के लिए धन की आवश्यकता को पूंजीपतियों एवं कांरपोरेट घरानो से वेल्थ टैक्स के रूप में योगदान कराया जाए जैसी मांगे शामिल है। मौके पर कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment