Monday, 11 May 2020

कंजगी हरिजन टोला का पानी टंकी दो माह से बंद पड़ा, लोगों को हो रही परेशानी

                     रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
              कंजगी हरिजन टोला का बंद पड़ा पानी टंकी

 पंचायत बुमरी के कंजगी हरिजन टोला स्थित लोगों की पानी जरूरत को पूरा करने के लिए पानी टंकी बीते 2 माह से खराब पड़ी है। जिसके कारण गर्मी के बढ़ते तापमान में पानी की आवश्यकता लोगों की पूरी नहीं हो पा रही है। इससे यहां के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण समाजसेवी रामप्रसाद नायक ने बताया कि हरिजन टोला में 30 नायक परिवार निवास करते हैं। जो इधर-उधर मजदूरी, खेत खलिहान में काम कर अपनी जीविका चलाते हैं। यहां की कुल आबादी लगभग डेढ़ सौ से 200 के मध्य है। प्रतिदिन पानी के लिए लोग हरिजन टोला में दो चापानल और एक कुआं के समाने जमावड़ा लगा देते है। चापाकल और कुंआ का पानी जवाब देने लगा है। पानी ज्यादा संग्रह करने के लिए महिला और लोगों के बीच नोकझोंक की स्थिति पैदा हो जाया कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी टंकी के बारे में विभाग के लोग जानते हैं। इसे बनाने का आश्वासन देने के बाद भी आज तक पानी टंकी की तकनीकी खराबी ठीक नहीं हो पाई। ग्रामीणों ने पानी टंकी को जल्द से जल्द आरंभ करने की मांग की है। मांग करने में दैसय नायक कपिल नायक, पप्पू नायक, संजय नायक, झुबरा नायक, अघनू नायक, मुन्नीलाल नायक, सदन नायक, कविता देवी, चानो देवी ललिता देवी, सुमन देवी, सावित्री समेत कई ग्रामीण शामिल है।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...