रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
कंजगी नायक टोला में लगा जर्जर बिजली का पोल
कंजगी नायक टोला में लगा जर्जर बिजली का पोल
कंजगी करमाली टोला में लगा जर्जर बिजली तार व पोल
पंचायत बुमरी के गांव कंजगी में जर्जर बिजली पोलो और तारों के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है। जो आने वाले दिनों में कभी भी बड़ी दुर्घटना को उत्पन्न कर सकता है। यहां के करमाली टोला, नायक टोला, गोप टोला, बुढ़ारीबागी टोला में दर्जनों ऐसे पोल है। जो बीच से टूट चुके हैं। इसे बिजली विभाग के द्वारा किसी तरह डंडे और लोहे बोल्टो से कसकर जोड़कर खड़ा रखा गया। जो कभी भी गिर सकता है। वही विद्युत आपूर्ति में लगी 250 वोल्ट के तारों की बात की जाए। तो यह तार भी जर्जर होकर कमजोर होने लगी है। बिजली तारों की स्थिति इस कदर खराब है कि तारों के गुच्छे टूटकर एक-दो तारों में ही बिजली आपूर्ति में लटकी लगी हुई है। यह कभी भी टूट कर ग्रामीण टोलों में घूम रहे। लोगों के ऊपर गिर सकते हैं। जिससे काफी जानमाल की क्षति होने की भी संभावना है। इन पोलो की देखभाल बिजली विभाग के द्वारा निरंतर नहीं हो पाती है। इस संबंध में समाजसेवी आकाश करमाली ने रविवार को बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व बुढ़ारीबागी आदिवासी टोला में एलटी तार टूट कर जमीन पर गिर जाने से गांव के ग्रामीणों के घरों में बिजली पावर दौड़ पड़ी थी। इस घटना में एक युवक के द्वारा अपने घर में लगे बिजली बोर्ड को छूने के कारण उसके दाहिने हाथ की अंगुली जल गई थी। उन्होंने बिजली विभाग रामगढ़ से गांव के बिजली तारों और खंभों को बदलने की मांग भी की है। इधर वर्तमान स्थिति में क्षेत्र में एक-दो दिन छोड़ छोड़ कर मौसम खराब हो रहे हैं तेज हवाओं के साथ बिजली गरज रही है जो कभी भी बिजली पोल गिर जाने और तार के टूटने से कंजगी गांव में बड़े हादसे को दावत दे रहा।


No comments:
Post a Comment