रिपोर्ट आरकांत/तपन
ज्ञान महिला समिति के द्वारा सोमवार को शहर के 40 गरीब परिवार के बीच खाद सामग्री दी गई। जिसकी अगु्वाई झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष समाजसेवी महेंद्र मुंडा ने की। ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल ने बताया कि रामगढ़ के सभी समाज सेवी से लिस्ट बनाकर सभी जरूरतमंद के घर पहुंचाया गया। इसमें सभी जाति, सभी धर्म के लोगों को शामिल किया गया है। विनोद जायसवाल ने कहा कि सेवा ही धर्म है। आजीवन साल के 365 दिन गरीबों की सेवा करूंगा। साथ ही बताया कि 22 मार्च से लगातार कोरोना लॉकडाउन तक मैं पूरे जिले में ज्ञान महिला समिति गरीब परिवार को बेटा बनकर मदद दिए हैं। मदद लेने वाले से कहा गया है कि जब आप की स्थिति अच्छी हो जाए। तो मुझे एक गिलास पानी पिला दीजिएगा। में कोई नेता या मुखिया नहीं बस आपका बेटा भतीजा भाई बनकर मदद पहुंचा रहे हैं। इस नेक कार्य में समाजसेवी श्री नंदकिशोर प्रसाद गुप्ता साहू समाज रामगढ़ के जिलाध्यक्ष योगा ग्रुप एमएमटी सीए अजीत जायसवाल संजय महतो शंकर वर्मा गोपाल सोनी आनंद जायसवाल समाजसेवी सलीम खान मोहम्मद सलमान के हाथों दी गई।


No comments:
Post a Comment