रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
- सुरक्षा विभाग ने छानबीन कर पुलिस को दी इसकी सूचना
थाना रामगढ़ क्षेत्र के सीसीएल सिरका परियोजना कार्यालय के सीएमपीएफ विभाग कक्ष के वेंटीलेटर तोड़कर अज्ञात चोरों के द्वारा मजदूरों का डाटा लोड कंप्यूटर की चोरी होने का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया है। इसे लेकर सीसीएल सुरक्षा विभाग ने छानबीन कर प्रबंधन को इसकी जानकारी दी है। जिसके बाद चोरी की सूचना सुरक्षा विभाग द्वारा आवेदन द्वारा रामगढ़ पुलिस को दी गई है। आवेदन में सीसीएल सुरक्षा विभाग के प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा है कि बीते 4 मई को सीएमपीएफ पेंशन कार्यालय के पीछे के वेंटिलेटर को तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। जबकि रात्रि पाली में होमगार्ड जवान हरिहर प्रसाद मेहता और द्वितीय पाली में प्रकाश भारती की ड्यूटी लगी थी। प्रबंधन ने सीएमपीएफ डाटा लोड चोरी कंप्यूटर की चोरी होना काफी क्षति बताया है। कंप्यूटर लगभग 8 से 10 हजार रुपए का आंका जा रहा है। इधर सीएमपीएफ कार्य के उपयोग में लगे कंप्यूटर के चोरी हो जाने से सिरका प्रोजेक्ट में वर्तमान 445 मजदूरों समेत सैकड़ों सेवा निर्मित मजदूरों के रिकॉर्ड भी चले गए। जो चिंता का गंभीर विषय है।
No comments:
Post a Comment