Friday, 8 May 2020

केंद्र सरकार के जनविरोधी नीतियों के विरोध में धरना 9 मई को तैयारी पूरी- महेन्द्र पाठक

                         रिपोर्ट तपन झारखंड


भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य सह राज्य के सहायक सचिव महेन्द्र पाठक ने बयान जारी कर कहा है कि पूरे झारखंड राज्य में केंद्र सरकार के प्रति आम जनता के आक्रोश पनप रहा है। कामरेड पाठक ने कहा कि बगैर तैयारी के एकाएक तालाबंदी की घोषणा करने से देश के अंदर करोड़ों लोग तंग और तबाही मे हैं । झारखंड से ही 9:30 लाख मजदूर दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं ।उनके लाने के सरकार की तैयारी हेमंत सोरेन की तो बधाई देते हैं । परंतु केंद्र सरकार को यह जिम्मेदारी लेना चाहिए कि पीएम केयर फंड से मजदूरों की किराया की भुगतान हो । और तेजी से मजदूरों को वापस लाने के लिए सुविधाजनक ट्रेनों की मुहैया केंद्र सरकार को करानी चाहिए ।उन्होंने कहा प्रवासी मजदूरों को लाने के लिए केंद्र सरकार पीएम केयर फंड से किराया की भुगतान करें ।आयकर रिटर्न भरने वाले को छोड़कर बाकी सभी लोगों को ₹10000 प्रतिमाह गुजारा भत्ता पीएम केयर फंड से केंद्र सरकार को देनी चाहिए। जरूरतमंद लोगों को केरल कि तरह सभी तरह का आवश्यक वस्तु जैसे आटा ,तेल मसाला, चावल, चीनी ,चाय ,दाल आदि मुहैया करानी चाहिए ।किसानों को कर्ज को माफ करनी चाहिये।  किसानों को ₹10000 प्रतिमा प्रोत्साहन भत्ता देना चाहिए। साथ ही जिसके कार्ड है उसको भी राशन, जिसका कार्ड नहीं है उसको भी राशन देने की सरकार की घोषणाओं को जमीन पर उतारने के लिए प्रति व्यक्ति 10 किलो अनाज सभी लोगों को देना चाहिए। इन्हीं सवालों को लेकर राज्य में सीपीआई ,सीपीआई एम ,सीपीआई माले, मासस, फॉरवर्ड ब्लॉक, आर एस पी आदि लाल झंडे के संगठनों ने आंदोलन के घोषणा की है । जिसका पहला चरण कल 9 मई को सभी पार्टी दफ्तरों ,पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने घर पर ,बालकोनी ओं में, सोशल डिस्टेंशन को पालन करते हुए केन्द्र के सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखेंगे और राज्य सरकार को केंद्र सरकार भरपूर मदद करें, यह मांग को धरना प्रदर्शन के माध्यम से कल रखी जाएगी, जिसकी तैयारी राज्य के के सभी सभी जिलों प्रखंडों एवं शाखाओं में पूरी कर ली गई है।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...