रिपोर्ट तपन झारखंड
कांग्रेस रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष समशुद खान
कांग्रेस रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष समशुद खान
कांग्रेस के प्रखंड रामगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष समशुद खान ने शुक्रवार को सिरका के पत्रकार को सोशल मीडिया में बदनाम करने वालों को सबक सिखाने को लेकर जनता से अपील की है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि गरीबों की आवाज और समस्याओं को सरकार और समाज के बीच रखने वाले युवा पत्रकार रविकांत जी को असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर बदनाम करने और धमकी देना, हम सभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। ऐसे लोगों के उपर कार्रवाई करने की मांग करेंगे। कोरोना महामारी के इस दौर में भी क्षेत्र के लोकप्रिय युवा पत्रकार सुबह से शाम तक लोगों की सेवा में समाचार का संकलन और समस्याओं को लेकर जनता से रूबरू होते रहते हैं। ऐसे अतुलनीय कार्य के लिए हमलोग समाज के चौथे स्तंभ का सदा ऋणी रहेंगे। समाज में लोगों को इस विपत्ति की घड़ी में स्वास्थ्य कर्मी, पुलिसकर्मी प्रशासन, सफाई कर्मी, मीडिया कर्मी के लोग रात दिन काम कर रहे हैं। इन सभी के जज्बे को हम सभी सलाम करते हैं। बीते 26 अप्रैल को हमारे क्षेत्र के सिरका- अरगड्डा के युवा पत्रकार रविकांत जी के द्वारा लोकहित में प्लास्टिक चुनने वाले दंपति की मदद करने को लेकर खबर प्रकाशन किया गया। जिसके बाद कुछ असामाजिक के द्वारा पर्दे के पीछे से इशारे के बाद इन्हें बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर गरीब महिला को दबाव डालकर वीडियो बना बदनाम करने की साजिश को अंजाम दिया गया है। जो बिल्कुल गलत है। हम लोगों के क्षेत्र के कौन कैसे लोग हैं। वह सब जनता जानती है। किन्हे समाज की फिक्र है और कौन क्या कर रहे हैं। पत्रकारों को बदनाम करने वाले असामाजिक तत्व समाज के लिए काफी घातक है। इनके कारनामों के कारण समाज में आपसी मतभेद भी बढ़ रहा है। जो गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे लोग समाज में दुश्मनी का बीज बो रहे हैं। जिसकी मैं अपनी ओर से निंदा करता हूं। हमारे क्षेत्र के सामाजिक हितों की रक्षा करने के लिए लगातार कई वर्षों से युवा पत्रकार बिना किसी स्वार्थ के समाजसेवा कर रहे हैं। इन्हें आने वाले दिनों में हम सभी सम्मानित कर गौरवान्वित महसूस करेंगे। इनकी लोकप्रियता लगातार हरवर्ग में बढ़ रही है। जिससे समाज के ऐसे गलत लोग जो आम लोगों को भ्रमित कर अपने स्वार्थ की दुकान चलाने में लगे हैं। उनके चेहरे सभी के सामने बेपर्दा होते जा रहे हैं। इसे लेकर लॉकडाउन खत्म होते ही अभियान चलाकर जनता के बीच जागरूकता लाई जाएगी। किसी भी विकट परिस्थिति में हम सभी पत्रकार के साथ खड़े। गरीब असहाय की मदद के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। जिसमें इसका हिस्सा बनकर पत्रकार भी अपने काम की भूमिका अदा कर रहे हैं। वैसे अभी ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट लेकर संचार का माध्यम बने हुए। जो देश में अलग ही सेवाभाव की छवि प्रस्तुत करता है।

No comments:
Post a Comment