Friday, 8 May 2020

बुमरी के दर्जनों महिलाओ ने उज्जवला गैस चूल्हा देने की किया मांग

                    रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
बुमरी में दूरी बनाकर गैस चूल्हा देने की मांग करती महिलाएं 

  • तीन वर्षों से खातों में पहुंच रही सब्सिडी के पैसे, लेकिन गैस- चुल्हा आज तक नहीं मिला


बुमरी की दर्जनों महिलाओं का सब्र का बांध शुक्रवार को तब टूट गया। जब उन्होंने सरकार के उज्जवला योजना के तहत मिलने वाले गैस चूल्हे की मांग दूरी बनाकर कर डाली। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि बीते 2017 से हम सभी ग्रामीण महिलाओं के खातों में उज्जवला गैस सब्सिडी के पैसे आ जा रहे हैं। लेकिन आज तक गैस और चूल्हा नहीं मिल पाया है। जिसके कारण हम सभी काफी परेशान हैं। इसे लेकर ग्रामीण महिला सरिता देवी पांडो देवी कहती हैं कि 3 वर्ष पूर्व उज्जवला योजना गैस फार्म भरने के बाद गैस चुल्ला नहीं मिला। यहां के जनप्रतिनिधियों के पास जाने के बाद केवल आश्वासन मिलता है कि जल्द ही गैस चूल्हा मिल जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। वही इसे लेकर समाजसेवी करण बेदिया ने कहा कि बुमरी के विभिन्न टोलो- मोहल्लों में ऐसे कई गरीब महिलाएं हैं। जिनके बैंक खातो में सरकार की सब्सिडी के पैसे तो आ रहे हैं। लेकिन इनके घर गैस चूल्हा नहीं है। जिसके कारण इन्हें मिट्टी के चूल्हे पर लकड़ी के धुए के बीच खाना बनाना पड़ रहा है। जो काफी निराशा पूर्ण है। इसे लेकर उन्होंने सभी को जल्द से जल्द गैस चूल्हा उपलब्ध कराने की मांग किया है। मांग करने वालों में पांडो देवी, सुमित्रा देवी, शांति देवी, सरिता देवी, निराशा देवी, मनातो देवी, महादेव, फुलचंद, बैजनाथ बेदिया, राजनाथ बेदिया, बृजलाल बेदिया आदि ग्रामीण शामिल है।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...