Thursday, 7 May 2020

प्रेमी युगल बंधे विवाह बंधन में

                          रिपोर्ट आरकांत/तपन
                   विवाह बंधन में बंधे प्रेमी युगल

ओपी बरकाकाना क्षेत्र के सिद्धवार गांव निवासी  रूमंती कुमारी विवाह कराने का फरियाद लेकर बरकाकाना ओपी परिसर पहुंची इन्होंने ओपी प्रभारी को आवेदन देकर आरोप लगाया की इनके ही गांव की में रहने वाले  ओम प्रकाश बेदिया द्वारा पिछले 5 सालों से शादी करने का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण किया जाता रहा है। जब भी शादी करने की बात कहा जाता रहा। तो इनके द्वारा टालमटोल कर दी जाती रही है। अब शादी करने से इनकार कर रहा है। आवेदन मिलते ही बरकाकाना ओपी प्रभारी हर नारायण शाह द्वारा दोनों प्रेमी युगल के परिजनों को ओपी परिसर बुलाकर प्रेमिका द्वारा लगाए जा रहे। आरोपों की सत्यता की जांच की गई। इसके साथ प्रेमिका द्वारा बताया गया कि दोनों बालिग है और शादी करना चाहती हैं।  जिसके बाद दोनों परिवार वालों वहा समाज के प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति में दोनों पक्षों के रजामंदी के आधार पर विवाह कराया गया। मौके पर वार्ड पार्षद गीता देवी, सनीयारों बरला, विनोद तिवारी, गोपाल मुंडा, गोविंद बेदिया, सुनील कुमार सहित कई लोगों उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...