Monday, 4 May 2020

दो बच्चीयो ने अपने बचाए गए रकम से राशन का सामान जरूरतमंदो की दिया

                    रिपोर्ट आरकांत/तपन  झारखंड

 मांडू प्रखंड के बोंगावार पंचायत के कोयरी खेत में गरीब , असहाय लोगों के बीच निस्वार्थ भाव से आनाज का वितरण किया गया । घर के जरूरतमंद सामान जैसे की डिटोल साबुन पांच पीस, डिटर्जेंट पाउडर- दो किलो, नमक - दो किलो, सब्जी में आलू - दो किलो, प्याज दो किलो ,लहसुन एक पाव हरा मिर्चा एक पाव , टमाटर एक  किलो , बर्तन धोने का साबुन पांच पीस, चीनी आधा किलो , सरसों तेल दो किलो, चावल 5 किलो व  आटा दो किलो इसके साथ ही साथ प्रत्येक व्यक्ति को मास्क वितरण किया गया । तैली समाज के दो बच्ची ने अपने से बचाई गई। रकम को समाज के कल्याण के  उद्देश्य से कार्य किया गया । इसमें  प्रीति कुमारी, प्रिया कुमारी तथा शेखर साहू भरत प्रसाद, मनजीत कुमार संतोष कुमार आदि शामिल हुए। प्रीति कुमारी ने कहा की  चार वर्षों से कुछ कुछ पैसे बचत करके अपने पास रखती थी। समय आने पर खर्च कर सकूं ।  आप लोग तो सभी जानते ही हैं कि आज तीसरा लॉकडाउन  पूरे भारत देश में लागू है। जिसके चलते लोग अपने घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे जरूरतमंद लोगों को ध्यान में रखते हुए निस्वार्थ भाव से घरों के राशन का वितरण कर रही हूं ।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...