रिपोर्ट आरकांत/ तपन झारखंड
ज्ञान महिला समिति के द्वारा सोमवार को शहर की वार्ड- मोहल्ले में 100 परिवार को खाद सामग्री दी गई। जिसमें 5 केजी चावल सत्तू आलू होरलिस शामिल है। सौदागर मोहल्ला, रामनगर, राजागढ़, पारसुतिया, बाजार समिति मैं खाद सामग्री बांटी गई। इसमें सभी वर्गो का ख्याल रखा गया। साथ ही वैसे परिवार को चिन्हित करके खाद सामग्री दी गई। ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल ने बताया कि 22 मार्च से 4 मई तक लगातार गरीब परिवारों को खाद सामग्री दी जा रही है। आगे भी साल के 365 दिन खाद्यय सामग्री बांटने का कार्य जारी रहेगा। इस नेक कार्य में अजीत जायसवाल, संजय जायसवाल, शंकर वर्मा, जितेंद्र कुशवाहा, संजय महतो, डब्लू प्रसाद, राजू जायसवाल, सुरेश जायसवाल, रमेश गुप्ता, आशीष गुप्ता, महेश गुप्ता, नरेश साहू, चंपा सिंह, मोहम्मद समीर, मोहम्मद छोटू आदि का योगदान रहा।

No comments:
Post a Comment