रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
हेसला में लघु उद्योग भारती सदस्य जरूरतमंदों की मदद करते हुए
लघु उद्योग भारती संस्था के द्वारा लॉकडाउन से उभरे हालातों को लेकर हेसला- मनुवां क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के बीच मदद पहुंचाने की मुहिम आरंभ कर चुंका है। इसे लेकर संस्था के द्वारा गांव में रहने वाले दिहाड़ी मजदूर, गरीब, असहाय को खाद्यय सामग्री भी बांटी जा रही है। इसके साथ ही कोरोना से बचाव के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस संबंध में संस्था की सराहना करते हुए वार्ड नंबर 11 की पार्षद अम्बरीन मंजर ने सोमवार को कहा कि लघु उद्योग भारती संस्था के द्वारा वार्ड के लोगों के बीच खाद्यय सामग्री दी जा रही है। इससे क्षेत्र के गरीब परिवारों को काफी राहत मिल रही है। लॉकडाउन की वजह से मजदूरी कर गुजार करने वाले परिवारों के बीच भोजन का अभाव हो रहा है। जिसे संस्था सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि वार्ड में कई ऐसे परिवार हैं। जिनके महिलाओं के ऊपर इसके पालन पोषण की जिम्मेवारी है। जिन्हें भी मदद पहुंचाया जा रहा है। इस पुनीत कार्य के लिए संस्था को धन्यवाद देती हूं। इधर लघु उद्योग भारती संस्था के अध्यक्ष विजय मेवाड़ ने आश्वासन दिया है कि संस्था के सदस्य ऐसे क्षेत्रों में जाकर गरीब, असहाय की मदद लगातार करते रहेंगे। मौके पर लक्ष्मण बेदिया, पिंटू अंसारी, बालेश्वर बेदिया, राजा खान, इस्तीफा खान, झलकू बेदिया, फूलचंद करमाली समेत कई उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment