रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
अरगड्डा जीएम ऑफिस चौक पर चौकसी बरतती पुलिस व अन्य
कोरोना महामारी को लेकर जिला प्रशासन से लेकर स्थानीय पुलिस लगातार क्षेत्र में चौकसी बरत रही है। लोगों को अनावश्यक घरों से इधर- उधर जाने पर रोककर पूछताछ कर रही है। जो लोग बेवजह बाहर निकल रहे हैं। उन्हें चेकनाका से वापस घर लौटा दिया जा रहा है। वही इसे लेकर सोमवार को अरगडा जीएम ऑफिस के मुख्य सड़क पर बने चेकनाका पर भी गिद्दी पुलिस, प्रखंड डाड़ी कर्मचारीयो, चौकीदार, होमगार्ड के जवान लगातार मुस्तैद हैं। यहां चेकनाका पर पुलिस की नजर सभी तरह के गतिविधियों पर है। लोगों को कोरोना महामारी के प्रति रोककर जागरूक भी किया जा रहा है। सभी से मास्क पहनकर और दूरी बनाकर रहने की अपील की जा रही है। मौके पर गिद्दी पुलिस एएसआई जेके लकड़ा, मनोज महतो, मजिस्ट्रेट, प्रखंड डाड़ी कर्मचारी, चौकीदार, होमगार्ड के जवान उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment