रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
हेसला में दूरी बना धिक्कार दिवस मनाते भाकपा माले कार्यकर्तागण
हेसला में शनिवार को दूरी बनाकर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने लॉकडाउन के खिलाफ देशव्यापी आह्वान पर काला बिल्ला लगाकर शोक और धिक्कार दिवस मनाया। इसकी अगुवाई कामरेड लक्ष्मण बेदिया ने की। अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मोदी और शाह की सरकार कई मोर्चे पर फेल है। लॉकडाउन की आड़ में मजदूरों की हत्या करना बंद करें। प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित एवं मुफ्त घर वापसी सुनिश्चित करें। वैजाग एवं औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में मारे गए लोगों के परिजनों को दस-दस लाख मुआवजा दें। 12 घंटे का कार्य दिवस संबंधी प्रस्ताव वापस लेना होगा। सरकार जबरदस्ती से मजदूरी कराना बंद करें। ट्रेन हादसे में मौतो और गैस रिसाव की मौत की न्यायिक जांच हो। कंपनी मालिक की गिरफ्तारी आदि मांग भी की है। मौके पर सरजू बेदिया, लक्ष्मण बेदिया, फूलचंद करमाली, छोटन मुंडा, प्रेमचंद बेदिया, आलोक ठाकुर, रशीद अंसारी, महादेव राम, नंदलाल बेदिया, इत्तेफाक खान, देवनारायण बेदिया, मोदी बेदिया समेत कई उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment