Saturday, 9 May 2020

भाकपा माले ने बुमरी में लॉकडाउन को लेकर किया धरना प्रदर्शन

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
         बुमरी में धरना देते भाकपा माले कार्यकर्तागण


भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बुमरी- कंजगी में लांकडाउन के खिलाफ धिक्कार दिवस मना धरना प्रदर्शन किया। अवसर पर माले कार्यकर्ताओं ने दूरी बनाकर अपने हाथों पर विभिन्न प्रकार के मांग पोस्टर को लेकर बैठे थे। प्रदर्शन की अगुवाई भाकपा माले जिला रामगढ़ सचिव भुनेश्वर बेदिया ने की। अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश में लॉकडाउन की आड़ में मजदूरों की हत्या हो रही है। जो काफी दुखद है। वैजाग और औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में  रेल हादसे और गैस रिसाव में रिसाव में दर्जनों मजदूरों की मौत बेसमय हो गई। जो काफी निराशा पूर्ण है। देश की सरकार इन सभी मौतों का कारण है। चुंकी लॉकडाउन की वजह से प्रवासी मजदूर विभिन्न राज्यों में फंसे पड़े हैं। उनके समक्ष खाने-पीने रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है। मौके पर भाकपा माले नेता भुनेश्वर बेदिया, जयनंदन गोप, रामप्रसाद नायक, रामवृक्ष, लाका बेदिया, रूपन गोप समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...