Saturday, 9 May 2020

प्रवासी मजदूरों को पीएम केयर फंड से किराया के भुगतान करे केंद्र सरकार- वामदल

                    रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड

 शनिवार को सीपीआई कार्यालय रामगढ़ में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ,भाकपा माले, मासस, के संयुक्त बैनर तले केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। धरना की अध्यक्षता भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य सह राज्य के सहायक सचिव महेंद्र पाठक ने किया। लोगों को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि केंद्र की सरकार एकाएक लॉक डॉन की  घोसना कर देश के करोड़ों लोगों पर कहर बरपा ने की काम किया है।  वैश्विक महामारी में भी सरकार जरूरतमंद लोगों को साथ नहीं दे रही है । नेताओं ने कहा कि आज मुंबई ,गुजरात, महाराष्ट्र ,केरल त्रिपुरा सहित कई जगहों से लोग पैदल यात्रा कर अपने-अपने घर पहुंच रहे हैं । छोटे छोटे बच्चों एवं बुजुर्गो के साथ हजारों मील पैदल चलकर अपने घर के लीए लोग नीकल चुके हैं ,कहीं कहीं रास्ते में ही दम तोड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं । इसीलिए केंद्र की सरकार प्रवासी मजदूरों को  ट्रेन की किराया की भुगतान पीएम केयर फंड से करें । जादा से जादा  साधन मुहैया कराएं । जरूरतमंद लोगों को जो आयकर रिटर्न नहीं भरते हैं उन सभी लोगों को ₹10000 महीना गुजारा भत्ता दिया जाये , जरूरतमंद लोगों को केरल सरकार के तर्ज पर सभी आवश्यक वस्तु चावल, दाल ,आटा, आलू, तेल ,मसाला ,चाय ,चीनी आदि दिया जाये, एक तरफ सरकार के द्वारा देश के 50 नामी-गिरामी कंपनियों को 68607 किलो रुपए माफ कर दिए गए तो दूसरी तरफ हर 1 वर्ष साडे 12000 किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहे हैं।  आज देश में पूरी तरह से तालाबंदी है तो आज किसानों के भरोसे सभी की जिंदगी चल रहा है। इसलिए सरकार किसानों को ₹10000 महीना प्रोत्साहन भत्ता दे। नरेगा मजदूरों को  500रुपए मज़दूरी देने कि गारंटी करे काम नहीं मीलने पर बेरोजगारी भता नरेगा कनून के तहत मजदूरो को दिया जाय । इन सभी मांगों को लेकर आज राज्यव्यापी वामदलों के घोषणा के बाद धरना प्रदर्शन सोशल डिस्टेंशन को पालन करते हुए किया गया। धरना के प्रधानमंत्री के नाम   ज्ञापन भेजा गया । धरना में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय परिषद सदस्य महेन्द्र पाठक , भाकपा माले के जिला सचिव भुवनेश्वर बेदीया ,किसान नेता मँगल ओहदार ,सीपीआई के प्रखंड सचिव सँजय गोईनका, अमल घोष, लालमोहन बेदीया ,सफीक अनसारी, कई लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...