Saturday, 9 May 2020

उपायुक्त ने की कोरोना के विरुद्ध हो रहे कार्यों की समीक्षा

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड

 कोरोनावायरस कोविड-19 से बचाव एवं इसके रोकथाम हेतु पूरे देश में लॉक डाउन की अवधि को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा कोविड-19 को रोकने हेतु सभी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इसे ले शनिवार को उपायुक्त संदीप सिंह ने जिले प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना के विरुद्ध हो रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने एमएचए द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के बाद देश के अलग-अलग राज्यों में फंसे रामगढ़ के प्रवासी मजदूरों/ नागरिकों के वापस लौटने के  संबंध में पदाधिकारियों के साथ विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सिविल सर्जन, रामगढ़ को  वापस आने वाले सभी प्रवासी मजदूरों/नागरिकों का अनिवार्य रूप से सैंपल  इकट्ठा कर कोविड-19 जांच कराने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान श्री सिंह ने वापस लौटने वाले सभी प्रवासी मजदूरों/ नागरिकों से अनिवार्य रूप से होम क्वॉरेंटाइन का पालन कराने का निर्देश देते हुए कहा कि जितने भी लोग अलग-अलग राज्यों से वापस लौट रहे हैं उन सभी को अनिवार्य रूप से होम क्वॉरेंटाइन में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा 28 दिन तक उन सभी की मॉनिटरिंग की जानी है। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि बड़ी संख्या में देश के अलग-अलग राज्यों से लोगों के वापस आने के बाद संक्रमण के खतरे को देखते हुए वापस आने वाले सभी व्यक्तियों को आरोग्य सेतु एप से जोड़ा जाए। इसके लिए जिनके पास स्मार्टफोन है उनके स्मार्टफोन फोन पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करा कर एवं जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है उन्हें दूरभाष संख्या 1921 पर फोन कर आरोग्य सेतु एप से जुड़ने के संबंध में जानकारी दी जाए। बैठक में जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 हेतु क्वॉरेंटाइन सेंटर के रूप में चिन्हित की गई इमारतों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी क्वॉरेंटाइन सेंटर्स पर अनिवार्य रूप से पर्याप्त मात्रा में मास्क, सैनिटाइजर सहित अन्य जरूरी सामान अनिवार्य रूप से उपलब्ध रखने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त संजय सिन्हा, अपर समाहर्ता  जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी कीर्तिश्री सहित जिले के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...