रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
कोरोना वायरस महामारी को लेकर जारी देशबन्दी 3.0 के मद्देनजर स्पोर्ट्स एसोसिएशन फॉर द डिसेबल्ड झारखण्ड के तत्वावधन में शनिवार को नप क्षेत्र दिगवार पहान मुहल्ला में गरीब- असहाय व जरूरतमन्दों के बीच थालियों में भोजन परोसा गया। वही, एक सौ से अधिक लोगों के बीच भोजन वितरण किया गया। भोजन वितरण समारोह के दौरान संस्था , सचिव अतहर अली व पूर्व कोषाध्यक्ष संदीप करमाली ने संयुक्त रूप से कहा कि संस्था द्वारा मानव सेवा भावना के तहत गरीब असहाय लोगों के बीच भोजन व्यवस्था कराना जारी है। जिसका आज विधिवत उद्घाटन किया गया है। यह सेवाधर्म आगे भी जारी रहेगी। संस्था सचिव ने बताया कि संस्था क्षेत्र में हर जरूरतमंदों के लिए पूर्व से सेवा करने का कार्य करने में जुटी है। इसी कड़ी के तहत लॉकडाउन में गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। संस्था सचिव अतहर अली ने कुजू सीसीएल परिवार को आभार जताते हुए कहा कि आज जो भोजन वितरण किया गया कुजू सीसीएल परिवार के तरफ किया गया 14 मई तक भोजन कुजू सीसीएल के द्वारा किया जाना है। इससे पूर्व भी संस्था को चार दिनों का भोजन मुहैया करा चुके है। ही साथ सरकार के निर्देशों का अनुपालन करते हुए यह व्यवस्था संस्था की ओर से गरीबो के बीच भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा। वही, लोगो को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए साफ सफाई पर विशेष ध्यान, आरोग्य सेतु एप लोड डाउनलोड करने की अपील की। भोजन वितरण के मौके पर पूर्व मुखिया दिलेश्वर कुशवाहा , राबड़ी महतो, गोविंद महतो , टुनटुन महतो, बिनोद यादव सहित कई लोग थे।

No comments:
Post a Comment