Saturday, 9 May 2020

आंध्र प्रदेश के कर्नूल से विशेष ट्रेन के माध्यम से आ रहे 1140 प्रवासी मजदूर/नागरिक रामगढ़ के बरकाकाना रेलवे स्टेशन पहुंचे।

                  रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड





  • जिला प्रशासन द्वारा द्वारा उपलब्ध कराया गया सभी को मास्क, सैनिटाइजर एवं भोजन
  • जिला प्रशासन द्वारा की गई माईकिंग की व्यवस्था
  • पर्याप्त वाहनों के माध्यम से भेजा गया सभी को अपने घर
  • वाहनों में ही उपलब्ध कराया गया मास्क, सैनिटाइजर एवं भोजन
  • मेडिकल टीम के द्वारा प्रवासी मजदूरों/नागरिकों को उपलब्ध कराई गई इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाएं

शनिवार की सुबह आंध्र प्रदेश  के कर्नूल विशेष ट्रेन के माध्यम से आ रहे 1140 प्रवासी/ मजदूर नागरिक रामगढ़ जिला के बरकाकाना रेलवे स्टेशन पहुंचे। मौके पर जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा सभी प्रवासी मजदूरों/ नागरिकों का स्वागत किया गया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक  प्रभात कुमार ने कहा के एमएचए द्वारा जारी किये गए गाइडलाइन के बाद बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर/नागरिक झारखंड वापस लौट रहे हैं। इसी क्रम में आज आंध्र प्रदेश के कर्नूल से विशेष ट्रेन के माध्यम से 1140 प्रवासी मजदूर/ नागरिक रामगढ़ से बरकाकाना रेलवे स्टेशन पहुंचे हैं, जिन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, मास्क, सैनिटाइजर, भोजन सहित अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराते हुए उनके उनके जिलों तक भेजा जा रहा है। इस दौरान उपविकास आयुक्त संजय सिन्हा ने सभी अधिकारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन एवं मास्क, सैनिटाइजर, भोजन आदि उपलब्ध कराते हुए सुरक्षित रूप से सभी को अपने-अपने जिले भेजने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। प्रवासी मजदूरों/नागरिकों के बरकाकाना रेलवे स्टेशन पहुंचने के पूर्व पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, अपर समाहर्ता श्री जुगनू मिंज,  अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री कीर्तिश्री जी सहित अन्य अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म आदि का निरीक्षण कर सभी को उनके उनके जिले भेजने हेतु कि गयी व्यवस्था का पुनः निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म पर प्रतिनियुक्त किए गए दंडाधिकारीयों एवं पुलिस कर्मियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया।प्रवासी मजदूरों नागरिकों से बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा पूरे बरकाकाना रेलवे स्टेशन परिसर में माइकिंग की व्यवस्था की गई थी।  इसके माध्यम से समय-समय पर सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सभी प्रवासी मजदूरों/नागरिकों को अपने-अपने जिला भेजने हेतु जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा पर्याप्त संख्या में वाहनों की व्यवस्था की गई थी। जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा सभी प्रवासी मजदूरों/ नागरिकों को उनके वाहनों में ही पर्याप्त संख्या में भोजन, मास्क, सैनिटाइजर आदि उपलब्ध कराया गया। पूरी प्रक्रिया के दौरान आज जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त की गई मेडिकल टीम बरकाकाना रेलवे स्टेशन परिसर में मौजूद रही एवं उनके द्वारा आने वाले प्रवासी मजदूरों/ नागरिकों को इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई।सभी प्रवासी मजदूरों/नागरिकों के उनके जिले में पहुंचने के बाद संबंधित जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रवासी मजदूरों/ नागरिकों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस दौरान उप विकास आयुक्त संजय सिन्हा, अपर समाहर्ता श्री जुगनू मिंज,  अनुमंडल पदाधिकारी कीर्तिश्री जी, सिविल सर्जन श्रीमती नीलम चौधरी, परिवहन पदाधिकारी के. के राजहंस, जिला अवर निबंधक सुभाष कुमार दत्ता सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...