रिपोर्ट आरकांत/तपन
थाना रामगढ़ क्षेत्र के अरगड्डा मध्य विद्यालय से दो पंखे समय मोटर रूम में लगे वायरिंग तार चोरी होने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है। इस संबंध में विद्यालय प्रधानाध्यापक रामप्रसाद महतो ने बताया कि स्कूल के कक्षा अष्टम 'अ' कमरे का ताला टूटने और चोरी होने की सूचना 8 मई देर संध्या विद्यालय शिक्षकों, छात्रो से मिली। इसके बाद इसकी जांच पड़ताल की गई। बताया कि बीते 4 मई को केरल से आए 8 मजदूरों को अरगड्डा लौटने पर वार्ड पार्षद 14 के आदेश से विद्यालय कमरे को खोल कर चाबी सुपुर्द किया गया था। ताकि मजदूरों को कोरोनटाइन में रखा जा सके। विद्यालय परिवार ने पुलिस से इस मामले की जांच कर समुचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही हस्ताक्षर युक्त पत्र सौंपा है। पत्र में हस्ताक्षर करने वालों में प्रधानाध्यापक रामप्रसाद महतो, प्रबंधन समिति अध्यक्ष अनीता देवी, संयोजिका इंदु देवी, वार्ड पार्षद 14 राजेश राम शामिल है।

No comments:
Post a Comment