Saturday, 9 May 2020

बुमरी में समाजसेवी द्वारा 200 मास्क का हुआ वितरण

                          रिपोर्ट आरकांत/तपन
बुमरी में समाजसेवी किरण देवी ने महिलाओं को मास्क देती हुई

बुमरी के समाजसेवी किरण देवी के द्वारा शनिवार को दूरी बना गांव के महिलाओं, पुरुषों के बीच 200 पीस मास्क का वितरण किया गया। अवसर पर किरण देवी ने कहा कि हमलोगों के गांव में महिलाओं को भी मास्क की जरूरत है। जिस वजह से उन्हें देने के लिए मैं घर से निकली हूं। मास्क देने की मुहिम अखड़ा टोला, उड़ीटाड़, गोप टोला, हरिजन टोला आदि जगहों पर चला। मौके पर सुरती देवी, मधु देवी, धानो देवी, बंधनी, मीना, रेणू,सीता, सरिता, रंजीता, रुबी, प्रियंका, मुनिया, करण बेदिया सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...