रिपोर्ट तपन झारखंड
आछास केन्द्रीय उपाध्यक्ष छोटेलाल करमाली
आछास केन्द्रीय उपाध्यक्ष छोटेलाल करमाली
कोयलांचल अरगड्डा के असामाजिक तत्वों के द्वारा सोशल मीडिया पर एक पत्रकार के खिलाफ बदनाम करने वाले वीडियो के वायरल करने के बाद सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और यूनियन प्रतिनिधियों के द्वारा लगातार बयान सामने आ रहे हैं । इसी कड़ी में बुधवार को आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह लोहरा करमाली समाज समन्वय समिति के केंद्रीय उपाध्यक्ष छोटेलाल करमाली ने प्रेस बयान जारी किया है। इसमें कहा कि कोयलांचल सिरका- अरगड्डा क्षेत्र के युवा पत्रकार कलम के सिपाही रविकांत जी के द्वारा बीते 26 अप्रैल को गरीब प्लास्टिक चुनने वाले दंपति के खबर प्रकाशन के बाद इनके द्वारा उठाई गई। गरीबों की आवाज को दबाने के लिए यहां के कुछ असामाजिक तत्व साजिश करते हुए , इन्हें सोशल मीडिया में बदनाम और इन्हें धमकी देकर इस प्रकार के समाचार को नहीं लिखने को कह रहें हैं। इसकी हम आदिवासी छात्र संघ और लोहरा करमाली समाज समन्वय समिति की ओर से पुरजोर तरीके से घटना की कड़ी से कड़ी निन्दा व विरोध करते हैं। एक तरफ हमारे देश के यशस्वी लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कह रहें हैं कि इस कोरोना वायरस महामारी बिमारी से बचाव के लिए लांकडाउन का पालन करें। इसमें अहम रोल अदा करने के लिए डॉक्टर, पुलिस, सफाई कर्मी, मीडिया कर्मी एवं आदि लोगों का सम्मान सभी करे। साथ ही उनके निर्देशों का पालन करे। जबकि इसे लेकर पीएम मोदी जी पूर्व से ही कहते आ रहे हैं कि देश के मिडिया कर्मी एक आईना की तरह देश के विभिन्न जगहों गांव से शहर तक का समाचार को लिखकर और न्यूज में दिखाने का काम करते हैं। सभी एक सच्चे और निष्ठावान है, जो विकट परिस्थिति में भी जोखिम उठाकर प्रत्येक न्यूज़ को शीशे की तरह देश के सामने सभी के बीच रख रहे हैं। ऐसे में असमाजिक तत्वों के द्वारा मिडिया कर्मी को एक साजिश के तहत बदनाम करनेे की साजिश रची जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ सभी को गोलबंद होकर आगे आना होगा। तभी नए समाज का निर्माण होगा। कोरोना महामारी से हम सभी को सुरक्षित घरों में रहकर, साफ सफाई का पालन कर कोरोना को हरानेे की इस मुहिम में अपना योगदान देना होगा। हम संगठन की ओर से मांग करते हैं कि पत्रकार को बदनाम करने वाले पर अविलंब इस घटना को संज्ञान में लेकर पूूरी जांच कर दोषीयों को कड़ी से कड़ी कानूनी कारवाई की जाए। अगर कारवाईं नहीं होती है। तो आदिवासी छात्र संघ और लोहरा समाज आने वाले दिनों में आन्दोलन करेंगी।

No comments:
Post a Comment