रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव भुवनेश्वर प्रसाद मेहता , भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के राज्य सचिव मंडल के सदस्य प्रकाश विप्लव , भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेलीन बादी के प्रदेश सचिव जनार्दन प्रसाद , मार्क्सवादी समन्वय समिति के नेता मिथलेस सिंह , फारवर्ड ब्लाक के नेता अरुण मंडल ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से आपसी समन्वय बनाकर केंद्र सरकार कि जन विरोधी नीतियों के विरोध में 9 मई को सोशल डिस्टेंशन को पालन करते हुए सभी नेताओं कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है ,कि अपने अपने घरों में, पार्टी कार्यालयों में , धरना प्रदर्शन के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन देना है । नारों एवं वक्तव्य के माध्यम से सोशल मीडिया , प्रिंट मीडिया ,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से केंद्र सरकार को जनहित की बातों को ध्यान आकृष्ट कराना है। जिसमें मुख्य मांगे राज्य के दूसरे राज्यों में फंसे हुए लगभग 9:30 लाख प्रवासी मजदूरों एवं छात्र छात्राओं को लाने के लिए केंद्र की सरकार पीएम केयर फंड से भुगतान करें । Income Tax pay आयकर भरने रिटर्न वाले लोगों को छोड़कर सभी लोगो को ₹10000 प्रतिमा गुजारा भत्ता देने, सभी लोगों को केरल राज्य के तर्ज पर सभी आवश्यक वस्तुओं जैसे चावल, दाल, तेल, मसाला ,चाय, चिनी यानी घरेलू उपयोग आवश्यक वस्तुओं को लोगों को घर-घर में मुहैया कराने, किसानों को हुए फसलों के नुकसान की मुआवजा देने। जिस तरह से देश के उद्योगपतियों को 68607 करोड़ रुपए ब्लैक आउट के तहत माफ कर दिया गया ,उसी तर्ज पर देश के किसानों के कर्ज को माफ करने, किसानों के फसलों को लाभकारी मूल्य दिलाने ,आदि कई मांगों को लेकर 9 मई 2020 को राज्य के सभी जिलों के इकाइयों में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है । आज कार्ल मार्क्स के जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए। उक्त जानकारी राज्य के सहायक सचिव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य महेंद्र पाठक ने दिया।
No comments:
Post a Comment