Tuesday, 5 May 2020

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना :- सांसद गिरिडीह

                  रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड

गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी से जब पूछा गया कि कोरोनावायरस की विषम परिस्थिति में आप कहां हैं। और लोगों के लिए क्या कर रहे हैं ।तो उन्होंने कहा कि अपने आवास में है।और कोरोना को लेकर जब भी प्रशासनिक मीटिंग होती है तो वह भाग लेते हैं।कोरोना प्रभावितों की सहायता के संबंध में पूछने पर उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने संसदीय निधि से 75 लाख रुपया कोरोना राहत कोष में दिया है। तथा अपने निजी मद से मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण कराया है। नगर एवं गांव को व्यापक रूप से सैनिटाइजेशन कराया गया है। जब उनसे कहा गया कि कुछ लोग कहते हैं कि सांसद क्षेत्र में दिखते नहीं है तो श्री चौधरी ने कहा कि कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम ही है कहना। ऐसे मात्र 15% लोग हैं जो इस विषम परिस्थिति में राजनीति कर रहे हैं।लोगों को जनहित का ख्याल रखकर एकजुट होकर कोरोना प्रभावितों का सहयोग करने तथा कोरोना को भगाने का प्रयास करना चाहिए। एक प्रश्न के उत्तर में सांसद श्री चौधरी ने कहा कि दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों और विद्यार्थियों को लाने का व्यापक पैमाने पर प्रयास हो रहा है। लाने के लिए जो खर्च हो रहा है उसका 85% केंद्र सरकार दे रही है। जबकि राज्य सरकार मात्र 15% खर्च कर रही है। अभी राजनीति करने का समय नहीं है। फंसे हुए लोगों को लाने का समय है। श्री चौधरी ने कहा कि वह जनहित के कार्यों के लिए दृढ़ संकल्पित है उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण विकास की रफ्तार निश्चित रूप से थम गई है। लेकिन कई क्षेत्रों में कृषि,मनरेगा क्षेत्र में छूट से लोगों को काफी फायदा होगा। जो भी हो सांसद का अपना तर्क है लेकिन आम लोग तो यही कहते हैं कहां है विकास का रामगढ़ मॉडल का सपना दिखाने वाले सांसद केला वाले सीपी चौधरी।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...