रिपोर्ट आरकांत/ तपन झारखंड
सिरका के घर के गोदाम के ऊपर गिरा पेड़ का दृश्य
सिरका में घर के ऊपर पेड़ गिरा देखते लोग
सिरका के घर के गोदाम के ऊपर गिरा पेड़ का दृश्य
सिरका में घर के ऊपर पेड़ गिरा देखते लोग
रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिरका तैलियाटाड़ मोहल्ला में मो. अख्तर के घर बीते बुधवार रात लगभग 12 बजे आंधी तूफान के दौरान विशाल बड़हर का पेड़ गोदाम घर के ऊपर आ गिरा। जिससे गोदाम घर का बड़ा हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पेड़ के गिरने के साथ रात के वक्त अगल बगल के कमरों में सो रहे घर वालों के बीच चीख-पुकार मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। आंधी तूफान की वजह से क्षेत्र की बिजली भी गुल थी। लोगों को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि क्या हो गया है। लोगों के द्वारा टॉर्च बत्ती जलाने के बाद पता चला कि घर के ऊपर आफत बन पूरा पेड़ ही गिर पड़ा है। इस संबंध में भुक्तभोगी अख्तर ने बताया कि मैं और मेरी पत्नी और एक बच्चा अपने कमरे में सो रहे थे। देर रात अचानक आंधी तूफान बादल गरजने और वर्षा होने के दौरान घर के बागान में लगा बड़हर का पेड़ अचानक तेज आवाज के साथ मेरे घर के बगल के कक्ष गोदाम के ऊपर आ गिरा। इससे तेज आवाज हुई और हम सभी डर गए। इस हादसे में किसी को भी कोई चोट नहीं आई है। अख्तर ने बताया कि गोदाम में एक पंखा, आधा दर्जन मुर्गी टेबल, कुर्सी, आदि रखे थे। जो पूरी तरह नष्ट हो गया। जबकि घर के गोदाम के तीनों तरफ के दीवार, 20 से 30 एस वेस्टर खिड़की भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सुबह क्षेत्र में खबर फैलने के बाद लोग घरवालों की खैरियत पूछने के लिए पहुंचने लगे। इसे ले अख्तर ने क्षेत्र के रामगढ़ विधायक ममता देवी से मदद की गुहार लगाई है। इसे ले विधायक ने कहा है कि हर संभव मदद की जाएगी।


No comments:
Post a Comment