Sunday, 3 May 2020

बरकाकाना स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त

               जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
      निरीक्षण करते जिले के वरीय अधिकारी बरकाकाना 

कोरोना जैसी महामारी के कारण अन्य राज्यों में फंसे मज़दूर व छात्रों को लाने के लिए  केंद्रीय और राज्य सरकार के पहल पर ट्रेन चलाने की अनुशंसा की गई है जिसे लेकर जिला के उपायुक्त पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार रामगढ़ अनुमंडल पदाधिकारी कृति श्री सहित कई अधिकारी बरकाकाना स्टेशन पहुंचकर यात्री युवा छात्रों को बरकाकाना स्टेशन लाकर उनकी गृह जिला भेजे जाने की तैयारी का जायजा लिया। इस संबंध में उपायुक्त संदीप सिंह ने बताया कि विभिन्न राज्यों में फंसे मजदूर और छात्रों को लाने के लिए बरकाकाना स्टेशन व रामगढ़ स्टेशन को चिन्हित की गई है। इन स्टेशनों में मजदूर व छात्रों के लिए स्कैनिंग के साथ इंसुलेट किए जाने के साथ विभिन्न तरह के जांच प्रक्रिया पूरी करने की व्यवस्था इन स्टेशनों में किया जाएगा। ताकि क्षेत्र में बाहर से आने वाले मजदूर व छात्रों से किसी भी तरह की महामारी ना हो सके। सातवा मजदूरों को उनके निवास स्थान के लिए रवाना किया जाएगा। जिसे लेकर बरकाकाना स्टेशन में स्क्रीनिंग मशीन चिकित्सक व मजदूर छात्रों को आने-जाने का रास्ता को चिन्हित करते हुए अधिकारियों की विशेष दिशा-निर्देश दी गई है। मौके पर एसी जुगनू मींज, डीटीएम अजय तिवारी, पतरातू एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो, सहायक कमांडेंट  योगेश यादव, आरपीएफ अवर निरीक्षक  दीपा उरांव, स्टेशन प्रबंधक पीके गांगुली, बरकाकाना ओपी प्रभारी हर नारायण शाह सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...