जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन


साहू समाज के जिलाध्यक्ष सह साहू भवन प्रबंधक समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता, नंदू गुप्ता के द्वारा साहू समाज रामगढ़ की ओर से लॉक डाउन में निरंतर की तरह रामगढ़ अपने आवास पर जरूरतमंदों की सहायतार्थ हेतु अन्न वितरण किया। कार्यक्रम में 80 लोगों के बीच अन्न, सर्फ और साबुन वितरण किया। दिहाड़ी मजदूर एवं दूसरे राज्य के फंसे हुए लोगों के बीच जरूरतमंदों को लॉक डाउन में अन्न वितरण का भरोसा दिलाया है। साहू समाज के अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता ने कहा कि अन्न वितरण राष्ट्र धर्म की सबसे बड़ी सेवा है, इसलिए जब तक लॉक डाउन रहेगा तब तक साहू समाज रामगढ़ की ओर से अन्न वितरण कार्यक्रम और जरूरतमंदों को जो भी आवश्यक सहायता हो पूरा करने का प्रयास साहू समाज करेगी। साहू समाज एवं झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा के युवा जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी शिव शंकर साहू, उपेंद्र गुप्ता उर्फ जय माता दी शशि भूषण कुमार कृष्णा प्रसाद गुप्ता अरविंद सिंह आदि लोग शामिल हुए।
No comments:
Post a Comment