जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
सम्मानित पत्रकार बंधु
सम्मानित पत्रकार बंधु
बरकाकाना विश्व पत्रकार दिवस के मौके पर ऊपर पोचरा निवासी आजसू नगर प्रवक्ता राजेंद्र नायक ने समारोह का आयोजन कर बरकाकाना क्षेत्र के पत्रकारों को सम्मानित किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे अंग होते हैं। इनके द्वारा ही समाज में फैलने वाली हर बुराइयों को समाज के सामने लाने का काम करते हैं। लोगों को हर तरह की समस्या में लड़ने का जज्बा पैदा करते हैं। इन पत्रकारों के बदौलत ही भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर अंकुश लगाने का काम करते हैं। लेकिन समाज के कुछ ऐसे लोग भी होते हैं। जो पत्रकारों द्वारा सच्चाई को सामने लाने पर उनकी ही दुश्मन बन बैठते हैं। जो गलत है इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से पत्रकार सुरक्षा से संबंधित अध्यादेश लाने का बात कहा गया। सम्मानित होने वाले पत्रकारों में बसंत कुमार, गोपाल गिरी, बबन रावत, सुनील कुमार, विक्रांत कुशवाहा, जाकिर हुसैन, पंकज सोनी शामिल है।

No comments:
Post a Comment