Tuesday, 12 May 2020

लॉक डाउन ई-पाठशाला को सफल बनाने हेतु हुआ बैठक का आयोजन

                           रिपोर्ट आरकांत/ तपन

मंगलवार को जिला समाहरणालय सभागार में लॉक डाउन ईपाठशाला के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा लॉक डाउन अवधि के दौरान छात्र-छात्राओं को घर बैठे शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य लॉक डाउन ई पाठशाला, डीसी रामगढ़ यूट्यूब चैनल शुरू किया गया है। इसी क्रममें  कार्यक्रम को और सफल बनाने हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी शशांक शेखर मिश्रा, एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट फेलो शुबरा सेन, शिक्षक संजय अग्रवाल, सत्येंद्र कुमार सिंह एवं रिवॉल्यूशनरी यूथ क्लब के फाउंडर अमर कुमार ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान लॉक डाउन ई पाठशाला के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही शिक्षा सामग्री को और भी मनोरंजक एवं ज्यादा से ज्यादा छात्र छात्राओं तक पहुंचाने हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान बैठक में मौजूद शिक्षकों को लॉक डाउन का पालन करते हुए अपने घरों से ही मोबाइल एवं ईयर फोन के माध्यम से रोचक शिक्षा सामग्री के निर्माण हेतु पूरी प्रक्रिया विस्तार पूर्वक समझाई गयी। गौरतलब हो कि जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई लॉक डाउन ई पाठशाला के शुरुआती 10 दिनों से भी कम समय में 1100 से अधिक लोगों छात्र-छात्राओं ने चैनल को सब्सक्राइब किया है एवं जिला प्रशासन द्वारा इसे और सफल बनाने हेतु प्रयास किए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...