रिपोर्ट तपन झारखंड
मांडू क्षेत्र के दीगवार नगर पंचायत में मंगलवार को भी लगातार नगर परिषद रामगढ़ वार्ड नंबर 4 रविदास टोला स्थित सुरेंद्र महतो बोंगावार निवासी के द्वारा खाद सामग्री मुहैया कराया गया। जिससे गरीब असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच सुरेंद्र महतो एवं रामबचन महतो के द्वारा खिचड़ी वितरण किया गया । यह 24 दिनों से जारी है। जिसके लिए रविदास समाज के लोगों के द्वारा आभार प्रकट किया गया। इस कार्य का नेतृत्व माननीय वार्ड पार्षद कुलदीप कुशवाहा ने किया। इस नेक कार्य में रविदास समाज के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा । सुरेंद्र रविदास ने कहा कि जहां तक बन पड़ेगा करता रहूंगा। प्रत्येक दिन खिचड़ी वितरण किया जा रहा है। इसके साथ साथ रामगढ़ नगर परिषद के वार्ड पार्षद संख्या चार के श्रीमान कुलदीप कुशवाहा ने कहा कि लोगों को भोजन कराना मेरा कर्तव्य है जहां तक बन पड़ेगा सेवा करूंगा और करता रहूंगा उक्त बातें खिचड़ी वितरण करते समय कही गई उन्होंने कहा कि नोबेल कोरोना वायरस-19 को देखते हुए लॉक डॉउन का पालन करने की आवश्यकता है घर में रहें , सुरक्षित रहें ।
No comments:
Post a Comment