रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
- जिला प्रशासन द्वारा द्वारा उपलब्ध कराया गया सभी को मास्क, सैनिटाइजर एवं भोजन
- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पर्याप्त वाहनों के माध्यम से सभी को अपने- जिला गया भेजा
मंगलवार की सुबह पंजाब के मोहाली से विशेष श्रमिक ट्रेन के माध्यम से आ रहे 1216 प्रवासी/ मजदूर नागरिक रामगढ़ जिला के बरकाकाना रेलवे स्टेशन पहुंचे। मौके पर जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा सभी प्रवासी मजदूरों/ नागरिकों का स्वागत किया गया। प्रवासी मजदूरों/नागरिकों के बरकाकाना रेलवे स्टेशन पहुंचने के पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी कीर्तिश्री जी सहित अन्य अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म आदि का निरीक्षण कर सभी को उनके उनके जिले भेजने की व्यवस्था का पुनः निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म पर प्रतिनियुक्त किए गए दंडाधिकारीयों एवं पुलिस कर्मियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया।
- जिला प्रशासन द्वारा की गई माईकिंग की व्यवस्था
प्रवासी मजदूरों नागरिकों से बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा पूरे बरकाकाना रेलवे स्टेशन परिसर में माइकिंग की व्यवस्था की गई थी। इसके माध्यम से समय-समय पर सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
- पर्याप्त वाहनों के माध्यम से भेजा गया सभी को अपने घर
सभी प्रवासी मजदूरों/नागरिकों को अपने-अपने जिला भेजने हेतु जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा पर्याप्त संख्या में वाहनों की व्यवस्था की गई थी।
- वाहनों में ही उपलब्ध कराया गया मास्क, सैनिटाइजर एवं भोजन
जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा सभी प्रवासी मजदूरों/ नागरिकों को उनके वाहनों में ही पर्याप्त संख्या में भोजन, मास्क, सैनिटाइजर आदि उपलब्ध कराया गया।
- मेडिकल टीम के द्वारा प्रवासी मजदूरों/नागरिकों को उपलब्ध कराई गई इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाएं
पूरी प्रक्रिया के दौरान आज जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त की गई मेडिकल टीम बरकाकाना रेलवे स्टेशन परिसर में मौजूद रही एवं उनके द्वारा आने वाले प्रवासी मजदूरों/ नागरिकों को इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई।सभी प्रवासी मजदूरों/नागरिकों के उनके जिले में पहुंचने के बाद संबंधित जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रवासी मजदूरों/ नागरिकों की स्क्रीनिंग की जाएगी।



No comments:
Post a Comment