Tuesday, 12 May 2020

पडरिया में श्रम कानून के खिलाफ भाकपा माले ने आवाज किया बुलंद

                    रिपोर्ट आरकांत/ तपन झारखंड
पडरिया में श्रम कानून के खिलाफ भाकपा माले का प्रदर्शन

पडरिया में भाकपा माले के द्वारा मंगलवार को सरकार के श्रम कानून नियमों के खिलाफ दूरी बना प्रदर्शन किया गया। अवसर पर सभी ने सरकार के खिलाफ आंदोलन के सुर लगाएं। कहा कि सरकार लगातार मजदूरों के अधिकारों को झीनने के लिए 8 घंटे की काम की जगह 12 घंटा करवाना चाहती हैं। साथ ही मजदूर किसान और बाहर फंसे प्रवासी मजदूरों को परेशान करने के लिए कई प्रकार के नियम लागू कर रही है। इससे गरीब वर्ग को काफी क्षति पहुंच रही है। इसे लेकर लगातार आंदोलन किया जाएगा। मौके पर भाकपा माले जिला सचिव भुनेश्वर बेदिया, प्रयाग बेदिया, रामवृक्ष बेदिया, लाका बेदिया, सुनीता देवी, रीता देवी, नीतू देवी, आनंद बेदिया, रघु बेदिया, उमेश बेदिया समेत कई उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...