रिपोर्ट आरकांत/तपन


रामगढ़ थाना क्षेत्र के अरगड्डा मध्य विद्यालय के कक्षा आठवीं 'ब' और कार्यालय कक्ष में लगे तीन पंखों की चोरी का मामला मंगलवार को सामने आया है। इस संबंध में स्कूल प्रधानाध्यापक राम प्रसाद महतो ने इसकी सूचना आवेदन द्वारा रामगढ़ पुलिस को दी है। इसमें कहा है कि चोरी का पता मंगलवार को शिक्षकों की एक ऑनलाइन बैठक होने पर हुआ। जिसे लेकर शिक्षक विद्यालय पहुंचे थे। चोरी में कक्षा आठवीं 'ब' से दो सिलिंग पंखे और कार्यालय कक्ष से एक सिलिंग पंखा कमरों का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। इससे पूर्व 8 मई को विद्यालय से दो पंखे चोरी हो चुंके हैं। इसे लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।
No comments:
Post a Comment