रिपोर्ट आरकांत/तपन
कंजगी में प्रदर्शन करते भाकपा माले सदस्य
कंजगी में प्रदर्शन करते भाकपा माले सदस्य
सिरका। कंजगी के हरिजन टोला में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सरकार के मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ प्रदर्शन दूरी बनाकर आयोजित की। इसकी अगुवाई भाकपा माले जिला रामगढ़ सचिव भुनेश्वर बेदिया ने की। अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते मजदूर, किसान, प्रवासी मजदूर के हालात काफी खराब है। अब मध्यमवर्ग भी इससे प्रभावित होने लगा है। बाहर फंसे मजदूरों को लाने के लिए सरकार किराया वसूल रही है। जिसके लिए ऑनलाइन रेलवे बुकिंग आरंभ हुआ है। जबकि मजदूर की अधिकांश आबादी ऑनलाइन टिकट बुक करना नहीं जानती है। मजदूर बाहर के प्रदेशों में भूख, हादसे, दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। जिसका उदाहरण घर वापसी के दौरान महाराष्ट्र में ट्रेन दुर्घटना में दर्जनों मजदूरों ने अपनी जान गवाई। कॉरपोरेट घरानों के टैक्स को माफ किया जा रहा है। इधर मजदूर जो देश के रीढ़ हैं। उन पर जुल्म ढाए जा रहे हैं। इसके खिलाफ संगठन आंदोलन करेगा। मौके पर भाकपा माले जिला सचिव भुनेश्वर बेदिया, जयनंदन गोप, विनोद नायक, रामप्रसाद नायक, बंधन नायक, कंचन देवी, फुनवा देवी समेत कई उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment