रिपोर्ट आरकांत/तपन
सिरका। कंजगी के ग्रामीणों ने मंगलवार को पंचायत बुमरी मुखिया मीना देवी की उपस्थिति में दूरी बनाकर बैठक आयोजित की। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि गांव कंजगी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में गांव के ही बाहर रहने वाले 83 मजदूरों की वापसी पर कोरोनटाइन के लिए रखने की व्यवस्था सुनने में आ रही है। इसे लेकर ग्रामीणों ने मांग किया कि कोरोनटाइन सेंटर को आबादी वाले जगह से दूर दूसरे स्थल पर बनाया जाए। इसी दौरान ग्रामीणों ने मोबाइल पर मांडू बीडीओ मनोज गुप्ता को इसकी जानकारी दी। मांडू बीडीओ ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की जांच पड़ताल कर दूर जगह पर कोरोनटाइन सेंटर बनाया जाएगा। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मौके पर पंसस प्रतिनिधि डेगन बेदिया, कंजगी स्कूल प्राचार्य सोहराय रविदास, बिरेन गोप, रुपन गोप, रामप्रसाद नायक, सुचित गोप, सिद्धेश्वर गोप, गोपाल बेदिया, चलितर गोप, छोटेलाल करमाली, जयनंदन गोप, आकाश करमाली, समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment