Thursday, 7 May 2020

सरकार असामाजिक तत्वों पर कारवाई कर पत्रकार की सुरक्षा सुनिश्चित करे - रामप्रसाद

                         रिपोर्ट तपन झारखंड
          नायक समाज के प्रतिनिधि रामप्रसाद नायक 

  • कजंगी नायक समाज पत्रकारों का करेगा सम्मान


 कोयलांचल अरगड्डा के एक युवा पत्रकार को सोशल मीडिया में बदनाम करने और गरीबों की आवाज दबाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर बुमरी के हरिजन टोला का नायक समाज भी मैदान में उतरने की तैयारी पूरी कर ली है। गुरुवार को नायक समाज के जिला प्रतिनिधि रामप्रसाद नायक ने प्रेस बयान जारी किया है। इसमें अरगड्डा  के असामाजिक तत्वों द्वारा पत्रकार पर हावी होकर गरीबों की खबर नहीं छापने और धमकी देने के सवाल पर रोष जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि समाज और सरकार की गतिविधि को लेकर पत्रकार वर्ग अभी के उत्पन्न कोरोना की महामारी से लड़ते हुए भी हमसभी के लिए संचार का स्रोत है। सरकार द्वारा किए गए लोककल्याण कार्य के बारे में मीडिया से ही पता चलता है। सरकार को गरीबों, जरूरतमंदों की समस्या से मीडिया रिपोर्टिंग ही रूबरू करवाती है। तब जाकर गरीबों की आवाज ऊपर तक पहुंच पाती। नायक समाज अरगडा क्षेत्र के युवा पत्रकार और गरीबों की आवाज रविकांत जी को बदनाम करने वालों और धमकी देने वालों को चेतावनी देता है कि वे सपने में भी ऐसा ना सोचे। हम सभी समाज के लोग इस घटना की निंदा और विरोध करते है। चुंकी क्षेत्र के ग्रामीण कस्बों की आवाज बनकर लगातार पत्रकार लिख रहे हैं। जिससे पंचायत बुमरी में जिम्मेवार लोगों के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। इसका जीता जागता उदाहरण बीते दिनों आधा दर्जन गरीब असहाय की मदद के लिए पत्रकार के द्वारा खबर प्रकाशन किया गया था। जिसके बाद प्रतिनिधियों के द्वारा इनके जरूरत के हिसाब से इन्हें मदद पहुंचाई गई। ऐसे मीडिया कर्मियों को हम सभी समाज के लोग सलाम करते हैं। जो गरीब की आवाज बनकर अपने शब्दों को कागजों पर उकेर रहे हैं। बीते 26 अप्रैल को अरगडा के गरीब दंपत्ति की खबर छापने के बाद असामाजिक तत्वों के द्वारा गरीब महिला से जबरन वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में फैला दिया गया है। जिससे साफ छवि वाले पत्रकार का नाम बदनाम हो सके। लेकिन हम सभी समाज के लोग जानते हैं कि पत्रकार रविकांत जी कैसे हैं। यह असामाजिक तत्व के मंसूबे कभी कामयाब नहीं हो पाएंगे। समाज का दर्पण मीडिया होता है। जो भी समस्या घटना परेशानी इन्हें दिखेगी वो लिखने और दिखाने का अधिकार है। आने वाले दिनों में नायक समाज ऐसे मीडिया कर्मियों को सम्मानित करेगा। साथ ही ऐसे असामाजिक तत्वों का बहिष्कार करने का काम करेगा। हम सभी समाज के लोग युवा पत्रकार के साथ हर समय खड़े हैं।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...