Thursday, 7 May 2020

अरगड्डा जीएम ऑफिस के सामने टावर लाइट डेढ़ माह पहले लगने के बाद भी नहीं दे पा रहा है रोशनी

                  रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
   अरगडा जीएम ऑफिस के सामने लगा टावर लाइट दृश्य

सीसीएल अरगडा क्षेत्र महाप्रबंधक कार्यालय गेट के सामने रात के अंधेरे को लाइट की व्यवस्था से क्षेत्र को चकाचौंध करने वाला टावर लाइट लगने के बाद भी डेढ़ माह से बेसुध लगा पड़ा है। इसके कारण टावर लाइट आस-पास के लोगों, कॉलोनी वासियों, कर्मचारियों के लिए देखने भर शोभा मात्र की वस्तु बनकर रह गई है। बताया जाता है कि टांवर लाईट बजाज कंपनी के द्वारा लगभग डेढ़ माह पूर्व कंपनी नियमानुसार लगाया गया था। लेकिन इसे चालू करने से पहले तकनीकी चक्कर के सवाल पर टावर लाइट लगने के बाद भी क्षेत्र को अपनी रोशनी से जगमगा नहीं सका। इस संबंध में बिजली विभाग के इंजीनियर संजय कुमार ने गुरुवार को बताया कि टावर लाइट लगने के बाद लॉकडाउन क्षेत्र में लग गया। जिस वजह से लाइट का पूरा काम नहीं हो पाया। साथ ही कुछ कागजी प्रक्रिया लाइट लगाने वाली कंपनी के द्वारा अधूरी रह गई।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...