Sunday, 3 May 2020

भाकपा माले ने मजदूर नेता को दी श्रद्धांजलि

               जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
कंजगी में भाकपा माले कार्यकर्ता मजदूर नेता सुखदेव को श्रद्धांजलि देते हुए 

भाकपा माले के द्वारा कंजगी के मजदूर नेता सुखदेव गोप को याद करते हुए रविवार को श्रद्धांजलि दी गई। अवसर पर सर्वप्रथम भाकपा माले नेता कुलदीप बेदिया ने पार्टी का झंडोत्तोलन किया। इसके बाद सभी ने बारी बारी से मजदूर नेता के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। दौरान सभी ने मजदूर दिवस की अलख लगातार जलाने का भी संकल्प लिया। साथ ही ग्रामीण इलाके के मजदूरों को सरकारी मदद की मांग किया। मौके पर भाकपा माले जिला रामगढ़ सचिव भुनेश्वर बेदिया, जयनंदन गोप, रुपन गोप समेत कई उपस्थिति थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...