जिला रामगढ़ रिपोर्ट आरकांत/तपन
कोयलांचल अरगड्डा- सिरका में रविवार को रामगढ़ पुलिस पैंथर दल ने कोरोना वायरस को लेकर लोगों के बीच मास्क चेकिंग का अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस गश्ती दल ने अरगड्डा सुभाष नगर, बाजार और श्रमिक मैदान रेलवे क्रॉसिंग के समीप कई लोगों को बिना मास्क के घूमते हुए पकड़ा। जिनमें कई लोगों के खिलाफ चालान कटे और हिदायत देकर भी छोड़ दिए गए। एकाएक क्षेत्र में पैंथर पुलिस के द्वारा राहगीरों बाइक सवार को मुंह पर मास्क पहनने जांच होने से लोगों के बीच अफरा तफरी मची रही।
No comments:
Post a Comment